फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: वीआईपी मेंबर्स ने राजीव अदातिया को सुनाई जेल की सजा, शमिता की गैर मौजूदगी में निशाने पर आए उनके भाई

Wed, 17 Nov 2021 02:22 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 17 Nov 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 Shamita Shetty brother rajiv adatia became first contestant to  go into the jail in bb house
शमिता शेट्टी, राजीव अदातिया - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 सातवें हफ्ते में पहुंचने के साथ ही काफी दिलचस्प हो चुका है। बिग बॉस ने घर की सारी जिम्मेदारी वीआईपी मेंबर्स को सौंप दी है, यानी की अब घर पर पूरा राज तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, उमर रियाज, निशांत भट्ट और विशाल कोटियन का है। इन्हीं पांचों के हिसाब से अब अन्य घरवालों को चलना हैं। हालांकि जहां हर साल में शुरुआत में या एक दो हफ्ते बाद ही घरवालों को दंड स्वरूप घर में जेल की काटनी होती है वो अब तक इस सीजन में दर्शकों को देखने नहीं मिली थी।



जेल का खुले दरवाजे

हर साल बिग बॉस के घर में जहां एक तरफ किचन को एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ जेल भी घर का महत्वपूर्ण माना जाता है। हर हफ्ते कोई न कोई सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने के साथ-साथ सजा का पात्र भी बंता है। बिग बॉस के सातवें हफ्ते में भी अब जेल का दरवाजा खुल चुका है और इस हफ्ते वीआईपी सदस्यों के अलावा घर में मौजूद सदस्यों में से एक सदस्य को जेल जाना पड़ा।

bigg boss 15 Shamita Shetty brother rajiv adatia became first contestant to  go into the jail in bb house
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस ने दिया जेल टास्क

बिग बॉस ने घर में वीआईपी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क सौंपा, जहां अन्य घरवालों को वीआईपी कंटेस्टेंट के आगे ये बताना था कि वो घर में रहना क्यों डिजर्व करते हैं और सामने वाले सदस्य को जेल क्यों जाना चाहिए। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के खिलाफ नजर आए। इस टास्क में वीआईपी जोन के अलावा बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को दो -दो की जोड़ी में आमने सामने आकर यह तय करना था कि उन में से कौन जेल में जाने के लायक नहीं हैं। सबसे पहले जय और प्रतीक एक-दूसरे के आमने सामने आए।

bigg boss 15 Shamita Shetty brother rajiv adatia became first contestant to  go into the jail in bb house
राजीव अदातिया - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

राजीव को भेजा गया जेल

एक-एक करके सभी घरवालों ने वीआईपी के सामने अपना पक्ष रखा। आखिरकार वीआईपी सदस्यों ने ये निर्णय लिया कि सिंबा और राजीव में से कोई एक जेल में जाएगा। हालांकि राजीव के पास अपने बचाव में बोलने के लिए कुछ नहीं था इसलिए उन्हें वीआईपी मेंबर्स द्वारा जेल भेज दिया गया। राजीव अदातिया को वीआईपी मेंबर्स ने सिर्फ कम रेटिंग ही नहीं दी बल्कि वो इस सीजन के जेल जाने वाले पहले कंटेस्टेंट भी बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 Shamita Shetty brother rajiv adatia became first contestant to  go into the jail in bb house
राजीव अदातिया, शिल्पा और शमिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी को कर रहे हैं याद

शमिता शेट्टी जबसे घर से बाहर आई हैं तबसे लगातार घर में राजीव कई सदस्यों के निशाने पर आ गए हैं। राजीव अदातिया ने शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में आए थे और राजीव ने कहा था कि वो इस शो में शमिता का सपोर्ट सिस्टम बनकर आ रहे हैं। हालांकि शामिता को मेडिकल कारणों की वजह से कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाना पड़ा। शमिता के जाने के बाद राजीव घर में खुद को काफी अकेला महसूस करते और अपनी बहन को याद करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 15 Shamita Shetty brother rajiv adatia became first contestant to  go into the jail in bb house
राजीव अदातिया - फोटो : सोशल मीडिया

कम समय में बनाई अलग जगह

राजीव जबसे बिग बॉस के घर में आए हैं वो लगातार चर्चा में रहे हैं क्योंकि उन्हें घर में काफी कम समय में उन्हें घर के एंटरटेनर का टैग मिल गया है। गौहर खान रश्मि देसाई सहित बहुत से लोगों ने शो में अब तक उनके परफॉरमेंस की तारीफ की है और उन सभी का मानना है कि राजीव बिग बॉस के घर में सभी का मनोरंजन करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed