सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शमिता को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं बहन शिल्पा शेट्टी, मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- हम अमीर पैदा नहीं हुए…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 30 Nov 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shilpa Shetty angry at those who trolled Shamita Shetty  gave a befitting reply saying  We were not born rich
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। शमिता बिग बॉस ओटीटी के बाद इस शो के सीजन 15 में नजर आ रही हैं और उनके खेल को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में शमिता के बोलने के अंदाज को लोगों ने पसंद किया है। लेकिन फिर भी कई बार वह लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। लोगों ने कई बार मेकर्स पर शमिता को विशेषाधिकार देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा देवोलीना भट्टाचार्जी घर में आने के बाद से ही शमिता को टारगेट कर रही हैं। देवोलीना ने एक्ट्रेस को घमंडी और ऐरोगेंट जैसे कई टैग दिए हैं, जिससे शमिता काफी इमोशनल हो गईं।


 

वहीं, अब शमिता शेट्टी के सपोर्ट में उनकी बहन शिल्पा शेट्टी उतरी हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन का सपोर्ट करते हुए तमाम आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Trending Videos
Bigg Boss 15 Shilpa Shetty angry at those who trolled Shamita Shetty  gave a befitting reply saying  We were not born rich
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन शमिता शेट्टी का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शमिता शेट्टी शो की गेस्ट नेहा धूपिया के सामने अपनी जर्नी के बारे में बताती हैं। वह कहती हैं कि उनकी जर्नी काफी मजबूत रही है। उन्होंने डिप्रेशन फील किया है। लेकिन इस शो ने उन्हें मजबूत भी बनाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shilpa Shetty angry at those who trolled Shamita Shetty  gave a befitting reply saying  We were not born rich
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, ‘यह मेरी बहादुर बहन, एक मजबूत इंसान शमिता शेट्टी के लिए है। ये देखना काफी दुखद है कि कैसे कुछ लोग शमिता को घमंडी बता रहे हैं। क्योंकि "उन्हें लगता है" कि उसके पास कुछ खास अधिकार है। जिसकी वजह से वो फेक है या उसकी कोई राय नहीं है, (कभी-कभी वास्तव में बहुत ज्यादा ही राय है), या वो सिर्फ दिल से सोचती है। ये सभी बातें गलत और बकवास हैं। मैं ये बिना किसी पूर्वाग्रह के कह रही हूं। न केवल एक बहन के रूप में, बल्कि एक बिग बॉस दर्शक के रूप में भी।’

Bigg Boss 15 Shilpa Shetty angry at those who trolled Shamita Shetty  gave a befitting reply saying  We were not born rich
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'मैंने कभी इस शो पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन जब बहुत सारे लोग बातें कर रहे हैं, अच्छी, बुरी और खराब तो मुझे लगा मैं भी कहूं। एक कंटेस्टेंट और एक पूर्व होस्ट के रूप में, मुझे इसके बारे में कुछ जानकारी है। मुझे लगता है कि शमिता पर इमोशनल होने और कुछ खास अधिकार होने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन अगर वो होती तो इस शो के जरिए खुद को प्रोफेशनली साबित करने की कोशिश नहीं करती।'

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shilpa Shetty angry at those who trolled Shamita Shetty  gave a befitting reply saying  We were not born rich
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'मैं एक बात की शर्त लगा सकती हूं कि वो उतनी ही रियल है जितनी हो सकती है। ये उसकी खासियत है। वो इस शो में वही दिखा रही है जैसी वो है। मैं इस खेल और इसकी स्ट्रैटजी के बारे में कुछ नहीं जानती हूं। मुझे सिर्फ इतना पता है कि वो अलग है और उसका रिएक्ट करने का तरीका भी अलग है। हम कभी अमीर पैदा नहीं हुए। हमने काफी मेहनत की है और काम किया है अपनी मिडिल क्लास वैल्यू के साथ। हमारे लिए हमारा सम्मान सबसे ऊपर है। ये हमारे संस्कार हैं।' इसके बाद शिल्पा ने अपनी बहन शमिता को ढेर सारे वोट करने की अपील भी की है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed