सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: वाइल्ड कार्ड एंट्री करने पर शिविन नारंग का आया बयान, पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 19 Nov 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shivin Narang shared the post and revealed that he is not coming on the show
शिविन नारंग - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ जब से शुरू हुआ है तब से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो को मेकर्स टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर लाना चाहते हैं और इसी वजह से मेकर्स गेम में कई बड़े टविस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं। घर में नेहा भसीन और राकेश बापट की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी लेकिन तबियत खराब होने की वजह से राकेश बापट शो से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब घर में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।


 
शो में नहीं होगी शिविन नांगर की एंट्री
दावा किया जा रहा था कि टीवी के पॉपुलर अभिनेता शिविन नारंग बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं, जो तेजस्वी प्रकाश के काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं, अब शिविन नारंग ने इन सब खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल, शिविन नारंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह बिग बॉस 15 में नहीं आ रहे हैं।

Trending Videos
Bigg Boss 15 Shivin Narang shared the post and revealed that he is not coming on the show
शिविन नारंग - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में कही ये बात
शिविन नारंग ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साफ साफ बता दिया कि वह बिग बॉस 15 में एंट्री नहीं ले रहे हैं। शिविन ने लिखा, ‘मेरी जानकारी में आया है कि इस साल बिग बॉस 15 में मेरी एंट्री को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। मैं अफवाहें उड़ाने वालों और शो की ऑडियंस को बताना चाहूंगा कि मैं इस शो में नहीं आ रहा हूं। सभी कंटेस्टेंट्स को मेरी शुभकामनाएं।' शिविन नारंग के इस पोस्ट ने दर्शकों का दिल जरूर तोड़ दिया होगा, क्योंकि फैंस शिविन के एंट्री को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shivin Narang shared the post and revealed that he is not coming on the show
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश के अच्छे दोस्त हैं शिविन
शिविन नारंग और तेजस्वी प्रकाश काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों एक साथ म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुके हैं और उनकी वीडियो को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद दिया शा। ऐसे में फैंस देखना चाहते थे कि क्या शिविन के आने पर तेजस्वी और करण कुंद्रा के रिश्ते पर कोई असर पड़ता है या नहीं।

Bigg Boss 15 Shivin Narang shared the post and revealed that he is not coming on the show
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर - फोटो : Instagram

अनुषा दांडेकर का नाम आ चुका है सामने
शिविन नारंग की तरह कुछ और सेलेब्स के नाम वाइल्ड कार्ड के लिए सामने चुके हैं। दावा किया गया था कि अनुषा दांडेकर बिग बॉस 15 में एंट्री कर सकती हैं। अनुषा करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन अनुषा ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों को गलत साबित करते हुए कहा था कि वह शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं।  

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Shivin Narang shared the post and revealed that he is not coming on the show
मूस जट्टाना - फोटो : सोशल मीडिया

इन सेलेब्स के नाम पर चर्चा
बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो में मूस जट्टाना, विधि पांड्या, करण नाथ, पारस छाबड़ा और डोनल बिष्ट एंट्री कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed