{"_id":"615891af8ebc3e2bdd0d88fe","slug":"bigg-boss-15-tejashwi-prakash-entered-the-show-in-a-flirtatious-manner-awesome-mirror-gave-the-role-of-a-parrot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शो में चुलबुले अंदाज में की तेजस्वी प्रकाश ने एंट्री, औसम मिरर ने दिया तोते का किरदार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शो में चुलबुले अंदाज में की तेजस्वी प्रकाश ने एंट्री, औसम मिरर ने दिया तोते का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 के घर में अगली सदस्य के तौर पर टीवी एक्टर तेजस्वी प्रकाश की एंट्री हुई। इन दौरान तेजस्वी पानी पानी हो गई गाने पर डांस करती नजर आईं। इसके साथ ही तेजस्वी ने शो में पहुंचते ही अपने चुलबुले अंदाज से सभी को गुदगुदाया। इस दौरान सलमान के औसम मिरर ने तेजस्वी को जंगल में तोते का किरदार दिया।
शो में पहुंची तेजस्वी ने इस दौरान अपने गेम खेलने के तरीकों के बारे में बताया। इस दौरान तेजस्वी गोल्डल कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। तेजस्वी से पहले विशाल भी शो में एंट्री कर चुके हैं। इसके बाद सलमान ने दोनों को बचाओ बजार से अपने लिए अपने लिए कुछ सामान चुनने का मौका दिया। इसके लिए दोनों के बीच स्वाद का एक मुकाबला किया गया।
2 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मुकाबले के तहत दोनों की आंखों में को बांधकर अलग-अलग सब्जी खिलाई गई और सब्जी पहचानने पर एक- एक प्वाइंट दिया गया। इस मुकाबले में तेजस्वी ने बाजी मार ली और उन्हें सीधे घर में एंट्री दी गई। वहीं, विशाल को टास्क हारने पर मुश्किल भरे रास्ते से गुजर कर घर में एंट्री दी गई।
3 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 को साउदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उनके पिता प्रकाश वयंगंकर और भाई प्रतीक वयंगंकर इंजीनियर हैं। ऐसे में वह भी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनिरिंग की लाइन में आ गईं। वह बचपन से ही एक इंजीनियर बनना चाहती थीं और समय के साथ वह इंजीनियर बन भी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश को इससे पहले बिग बॉस 14 के लिए भी अप्रोच किया गया था। हालांकि, उस समय उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके अलावा वह 'स्वरागिनी', 'पहरेदार पिया की', और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे शोज कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश ने टीवी के साथ-साथ कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। हर शो में एक्ट्रेस का क्यूट अंदाज देखने को मिला, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। तेजस्वी ने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी', 'किचन चैंपियन 5', 'कॉमेडी नाइट्स लाइव', जैसे कई रियलिटी शोज किए हैं। वहीं, अब वह बिग बॉस 15 में भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।