बिग बॉस 15 के घर में हर वक्त रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जहां शुरू में कई घरवाले तेजस्वी और करण दोनों को ही पसंद करते थे तो वही अब निशांत से लेकर जय और विशाल कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो धीरे-धीरे अब इन दोनों के खिलाफ होते हुए बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं। हालांकि इन दोनों के बीच घर में अक्सर तीखी नोक-झोक दर्शकों को देखने के लिए मिलती है, फिर भी ये दोनों बिग बॉस की शुरुआत से ही एक-दूसरे के साथ हैं।
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा को लेकर मायशा अय्यर से भिड़ गईं तेजस्वी प्रकाश, आंखों से निकले आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से आए थे गिफ्ट्स
क्योंकि दिवाली वीक चल रहा है ऐसे में बिग बॉस ने भी घरवालों को एक मौका दिया कि वो अपने घर से आए तोहफे ले सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें कीमत चुकानी होगी। अपने घर से गिफ्ट आने पर करण कुंद्रा काफी भावुक हो गए और वो घर के अंदर जाकर रो पड़े। जहां जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश उनके आंसू पोंछती हुई नजर आईं।
मायशा से कही ये बात
तेजस्वी इस बात को लेकर काफी निश्चिंत थीं कि मायशा उन्हें फ्यूल दे देंगी क्योंकि उन्होंने ही उन्हें दावेदारी तक पहुंचाया है। जिसके बाद जब गिफ्ट लेने की बारी तेजस्वी की आई तो वो मायशा के पास गईं और उन्होंने कहा कि मैं मायशा से ही फ्यूल मांग सकती हूं, हालांकि मायशा ने फ्यूल देने से इनकार कर दिया और दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। जहां मायशा ने तेजस्वी पर काफी इल्जाम लगाए और तेजस्वी का भी मायशा पर गुस्सा फूट पड़ा।
करण कुंद्रा के लिए तेजस्वी ने की गुजारिश
तेजस्वी ने मायशा से कहा कि तुझे मेरे पर यकीन नहीं है तू मुझे फ्यूल मत दे, लेकिन अगर तू हारती है तो आने वाले दो तीन लोगों को ये फ्यूल दे दे ताकि उन्हें उनके गिफ्ट मिल सके। दरअसल तेजस्वी यहां पर करण कुंद्रा को गिफ्ट मिल जाए इसलिए मायशा से लड़ाई करती हुई नजर आईं, लेकिन इन-दोनों की इस लड़ाई में घरवालों ने मायशा का साथ दिया।
तेजस्वी की आंखो से आए आंसू
हालांकि तेजस्वी मायशा से लड़ाई होने के बाद काफी भावुक हो गईं और वो ये कहती हुईं नजर आईं कि तुम मुझे गलत दिखाने की कोशिश कर रहे हो कर लो। ऐसा दिखा रहे हो कि मैं किसी की भावनाओं की कद्र नहीं है। जिसके बाद तेजस्वी अंदर गई और फूट-फूटकर रोने लगीं।