फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा को बताया अपना बॉयफ्रेंड, नेहा भसीन को कहा- मुझे बुरा लगा आपने...

Mon, 15 Nov 2021 01:18 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 15 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Tejasswi Prakash told Karan Kundrra his boyfriend gave the tag of dishonesty to Neha Bhasin
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार का छठा हफ्ता बहुत ही शानदार रहा। घरवालों ने जमकर एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला। दरअसल घर आए बंटी और बबली यानी की सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ ने घर में आकर एक ऐसा टास्क घरवालों से करवाया जिसके बाद घर में काफी गहमा-गहमी हो गई। दोनों ने घर वालों को मोस्ट वांटेड टैग दिया और घरवालों को ये बताना था कि उन्हें कौन सा सदस्य उस टैग के काबिल लगता है। इस टास्क में सबसे पहले नेहा भसीन ने पप्पी, फटटू और चुगलखोर का टैग दिया और उन पर कीचड़ डाला।



तेजस्वी ने निकाली नेहा पर भड़ास

शमिता के बाद जब तेजस्वी का टास्क परफॉर्म करने की बारी आई तो तेजस्वी जैसे ही नेहा का नाम लेने जा रही थी, प्रतीक ने बीच में बोल दिया कि आप अपने ऊपर ही ये कीचड़ डाल लो। जिस पर जब तेजस्वी ने पूछा कि वो क्या बेईमानी करती हैं तो प्रतीक ने जवाब देते हुए कहा कि आप टास्क हमेशा बेईमानों वाला ही करते हो। आपको कोई टास्क ही नहीं समझ में आता। जिसके बाद उमर ने तेजस्वी का समर्थन करते हुए कहा कि ये टास्क अभी तेजस्वी को दिया है तो उसे बोलने दे।

Bigg Boss 15 Tejasswi Prakash told Karan Kundrra his boyfriend gave the tag of dishonesty to Neha Bhasin
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

नेहा को बताया बेईमान

तेजस्वी ने नेहा को कहा कि आपसे मेरी अंदर कुछ उसूलों को लेकर बात हुई थी तो जब आपसे कुछ पूछा गया तो आपने जवाब नहीं दिया। नेहा ने कहा मैंने बोला था कि मैं सामने बात करती हूं, जिस पर शमिता ने नेहा का समर्थन करते हुए कहा कि नेहा पहले दिन से ही सबके सामने मुंह खोलकर हर बात बोल रही है। जब नेहा के दोस्तों ने तेजस्वी पर निशाना साधने की कोशिश की तो तेजस्वी ने कहा मुझे मेरे उसूल पता हैं, जब उनसे पूछा था तो उन्हें नहीं पता थे।

Bigg Boss 15 Tejasswi Prakash told Karan Kundrra his boyfriend gave the tag of dishonesty to Neha Bhasin
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

नेहा ने कहा तुम्हारे दोस्त बेईमान है

नेहा ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम किसी और को नहीं दे सकती इसलिए मुझे ये टैग दे रही हो, क्योंकि पीछे तुम्हारे पांच दोस्त बैठे हैं जो बहुत ही बेईमान हैं। जिसके बाद करण ने नेहा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इसका शुरू से यही है मैं बाहर से आई हूं मुझे सब पता है। करण की इस बात को सुनकर नेहा काफी नाराज हुईं और उन्होंने सबके सामने करण को फट्टू कहा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Tejasswi Prakash told Karan Kundrra his boyfriend gave the tag of dishonesty to Neha Bhasin
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने नेहा को सुनाई खरी खोटी

नेहा भसीन की इस बात को सुनने के बाद तेजस्वी खुद को नहीं रोक सकीं और उन्होंने नेहा को सुनाते हुए कहा कि किसी की अगर लड़ाई नहीं हो रही इसका मतलब ये नहीं है कि वो फट्टू है। जिसके बाद नेहा ने तेजस्वी को कहा कि तुम अंदर क्या बोलती हो सबको पता है। आप लोग पीछे जाकर बात करते हो तो आप लोग बेईमान हो मैं नहीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Tejasswi Prakash told Karan Kundrra his boyfriend gave the tag of dishonesty to Neha Bhasin
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने करण को बताया अपना बॉयफ्रेंड

मेहमान के घर से जाने के बाद नेहा ने तेजस्वी को कहा कि अगर तुम्हें तुम्हारे बॉयफ्रेंड का बदला लेना था तो मुंह पर बोलकर करते पीछे क्यों कर रहे हो। तो तेजस्वी ने भी नेहा की बात का जवाब देते हुए कहा कि हां मुझे बुरा लगा जो भी आपने मेरे बॉयफ्रेंड(करण कुंद्रा) को कहा और उस पर कीचड़ डाला। इस दौरान दोनों में झगड़ा भी हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed