{"_id":"61632af88ebc3e05f132c31f","slug":"bigg-boss-15-these-actors-clashed-on-stage-over-prateek-sehajpal-and-jai-bhanushali-nikki-tamboli-got-emotional","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: प्रतीक और जय को लेकर मंच पर भिडे़ ये कलाकार, भावुक हुईं निक्की तंबोली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: प्रतीक और जय को लेकर मंच पर भिडे़ ये कलाकार, भावुक हुईं निक्की तंबोली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:49 PM IST
सार
रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार शो का थीम जंगल है, जिस वजह से घर को दो हिस्सों में बांटा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार शो का थीम जंगल है, जिस वजह से घर को दो हिस्सों में बांटा हुआ है। एक तरफ घर के वो कंटेस्टेंट्स हैं, जो बाहर जंगल में रहे हैं और दूसरी तरफ ओटीटी से सीधा 'बिग बॉस 15' में आए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट हैं, जो घर के अंदर रह रहे हैं। हालांकि, प्रतीक के कारण लगातार घर का माहौल गरमाया हुआ है। शो के शुरू होते ही दर्शकों को घर में लगातार झगड़े और बहसबाजी देखने को मिल रही है।
वहीं, शो के पहले वीकएंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को दर्शकों को एंटरटेनमेंट का दबल डोज देखने को मिला। दरअसल, आज प्रसारित हुए एपिसोड में एक तरफ जहां घर पहुंचे कलाकारों ने गरबा नाइट्स में अपने गानों से घरवालों का भरपूर मनोरंजन किया तो वहीं शो में बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए चार कलाकारों ने घर वालों को लेकर अपने- अपने विचार साझा किए।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
आज के एपिसोड में मेच पर पहुंचे निक्की तंबोली, नेहा भसीन, करण पटेल और अर्जुन बिजलानी ने इस बार में घर के सदस्य बने कंटेस्टेंट्स के बारे में अपने विचार बताए। इस दौरान जहां नेहा भसीन और निक्की तंबोली प्रतीक सहजपाल का सपोर्ट करती नजर आईं तो वहीं करण पटेल और अर्जिन बिजलानी जय भानुशाली का बचाव करते दिखाई दिए।
प्रतीक का साथ देते हुए नेहा कहती हैं कि 'शो में प्रतीक अकेला दिख रहा है।' इसके जवाब में करण पटेल कहते हैं कि 'प्रतीक ने खुद कहा था कि वह यहां परिवार बनाने नहीं आया है। वह खुद अकेला खेलना चाहता है।' इस पर निक्की तंबोली कहती हैं कि 'प्रतीक अकेला ही तो शो चला रहा है, ये जय हैं कौन? '
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि- 'प्रतीक ही है जो सबको पोक करता है।' इस पर निक्की कहती है- 'ये उसका गेम है।' तब अर्जुन कहते हैं कि ' फिर तो गेम में गाली भी सुननी पड़ेगी।' इसके बाद निक्की तंबोली भावुक होकर कहती हैं कि “प्रतीक शो में काफी अकेले पड़ गए हैं। मैं उनका दर्द समझ सकती हूं क्योंकि जब मैं बिग बॉस के घर में थी तो पहले हफ्ते मैंने भी यही सब झेला था।”
विज्ञापन
5 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आज के एपिसोड में दर्शकों को पहला एलिमिनेशन देखने को मिला। शो के पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट घर से बाहर भी हो गए हैं। दरअसल, इस हफ्ते साहिल श्रॉफ घर से बेघर हो गए। साहिल का नाम अनाउंस करते हुए सलमान ने बताया कि सबसे कम वोटों के चलते साहिल को शो से बाहर होना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।