फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 15: साहिल श्रॉफ का खुलासा, कौन है बिग बॉस का सबसे चालाक सदस्य! कैमरे पर रहती है हर वक्त नजर

Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Sahil Shroff told who is the smartest member of Bigg Boss, keeps an eye on the camera all the time
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल होते रहता है। इस बार शो के पहले ही हफ्ते से घर में घमासान मचा हुआ है। इस शो में अगर किसी को टिकना है तो उसे बड़ी चालाकी से गेम को खेलना और समझना होगा। अक्सर देखा जाता है कि कमजोर खिलाड़ी को बड़ी ही आसानी से घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। बिग बॉस शो में जमे रहने के लिए सिर्फ अच्छा होना ही जरूरी नहीं है, बल्कि ये मायने रखाता है कि कौन खिलाड़ी ज्यादा सुर्खियों में रहता है। हाल में ही बिग बॉस के पहले हफ्ते में घर से बाहर हुए साहिल श्रॉफ ने अमर उजाला. कॉम से बात करते हुए खुलासा किया कि घर में सबसे चालाक खिलाड़ी कौन से हैं? साहिल के अनुसार शो के दौरान ये खिलाड़ी बड़ी ही बखूबी से गेम खेल रहे हैं, मानो इन्हें कुछ मालूम न हो।

Bigg Boss 15: Sahil Shroff told who is the smartest member of Bigg Boss, keeps an eye on the camera all the time
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

पहले ही हफ्ते से बिग बॉस के घर में कुछ कंटेस्टेंट्स जोरो शोरों से अपना गेम खेल रहे हैं। कोई तोड़फोड़ कर रहा है, तो कोई बग बॉस को ही धमकी देता दिख रहा है। लेकिन कहते हैं न जो जैसा दिखता है, वह वैसा होता नहीं है। शो के पहले ही हफ्ते घर से बेघर हुए साहिल श्रॉफ ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि घर में दो ऐसे सदस्य हैं जो बेहद चालाक हैं और शो में चालाकी से अपना गेम खेल रहे हैं।

Bigg Boss 15: Sahil Shroff told who is the smartest member of Bigg Boss, keeps an eye on the camera all the time
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

ये दो कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि टीवी पर बीरबल का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर विशाल कोटियान और टीवी के जाने माने एक्टर जय भानुशाली है। साहिल के अनुसार ये दोनों घर के सबसे चालाक कंटेस्टेंट हैं, जो कि ये जानते हैं कि कब कैमरे के सामने दिखना है और कब नहीं। ये दोनों ही अपने दिमाग से गेम खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Sahil Shroff told who is the smartest member of Bigg Boss, keeps an eye on the camera all the time
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

हालांकि इसके साथ ही साहिल कहते हैं कि लोगों को धीरे धीरे इनकी चालाकी समझ आ जाएगी। लेकिन उनकी नजर में असली विजेता करण कुंद्रा हैं, क्योंकि वह जो हैं वही शो में दिख भी रहे हैं। साथ ही टीवी एक्टर होने की वजह से उनकी फैंस फॉलोइंग भी शानदार है। ऐसे में वह चाहते हैं कि वह शो के विजेता बनें।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Sahil Shroff told who is the smartest member of Bigg Boss, keeps an eye on the camera all the time
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
साहिल इस हफ्ते एविक्ट होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने हैं। वह बतौर मॉडल काम कर रहे हैं, कई एड फिल्म के साथ ही वह शाहरुख खान की डॉन 2 में भी नजर आ चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed