टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 पहले ही दिन से सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को शुरू हुए अभी एक ही हफ्ता हुआ है, और शो में लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं। वहीं, वीकेंड के वार में घर के सदस्यों को शो के होस्ट सलमान खान के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। शो के पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट घर से बाहर भी हो गए हैं।
Bigg Boss 15: पहले ही हफ्ते घर से बेघर हुआ यह कंटेस्टेंट, कहा- मेरे लिए नहीं है बिग बॉस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला.कॉम से बातचीत के दौरान बिग बॉस के घर से बेघर होने वाले साहिल ने बताया कि वह इस शो के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा- घर में समझदारी वाली बातों को नहीं दिखाया जाता, जबकि लड़ाइयों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसा शो मेरे लिए नहीं हो सकता क्योंकि घर में बेवजह की लड़ाइयां होती हैं।
जल्दी हो गया एविक्शन
साहिल के अनुसार किसी भी कंटेस्टेंट को पहले हफ्ते एविक्ट नहीं करना चाहिए। कम से कम दो हफ्ते का समय देना चाहिए, ताकि वह घर के माहौल को अच्छे से समझ सके। आमतौर पर 'बिग बॉस' के किसी सीजन में पहले हफ्ते किसी का एलिमिनेशन नहीं होता है लेकिन इस सीजन में मेकर्स ने अलग ही रणनीति अपनाई है।
पूरे हफ्ते नहीं दिखे साहिल
बिग बॉस शो के पूरे हफ्ते साहिल टीवी पर न के बराबर ही दिखे, यहां तक कि शो में उनकी चर्चा भी नहीं हुई। इसके चलते उन्हें दर्शकों से कम वोट मिले और उन्हें घर से बेघर कर दिया।
कौन हैं साहिल श्रॉफ
साहिल, 'द अमेजिंग रेस एशिया' के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वो एक जाने माने मॉडल हैं और कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फेमस डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है।