{"_id":"616c688566a45b712646497c","slug":"bigg-boss-15-umar-riaz-and-ishaan-sehgal-clashed-in-a-riot-in-the-jungle-told-the-love-angle-with-maisha-is-fake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: जंगल में दंगल में भिड़े उमर और ईशान, मायशा के साथ लव एंगल को बताया फेक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: जंगल में दंगल में भिड़े उमर और ईशान, मायशा के साथ लव एंगल को बताया फेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उमर रियाज और ईशान सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार शो का थीम जंगल है, जिस वजह से घर को दो हिस्सों में बांटा हुआ है। एक तरफ घर के वो कंटेस्टेंट्स हैं, जो बाहर जंगल में रहे हैं और दूसरी तरफ शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट के साथ अब विशाल, तेजस्वी, जय और आकासा भी मुख्य घर के सदस्य बन गए हैं। वहीं, शो के बीते एपिसोड में बिग बॉस के दिए टास्क को लेकर जोर दार लड़ाई देखने को मिली।
वहीं, शो के दूसरे वीकएंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को दर्शकों को एंटरटेनमेंट का दबल डोज देखने को मिला। दरअसल, आज प्रसारित हुए एपिसोड में एक तरफ जहां घर वालों से बप्पी लहरी के साथ खूब मस्ती की। तो वहीं, मंच पर पहुंचीं फराह खान ने नो एलिमिनेशन की घोषणा कर सभी घरवालों को दशहरा का तोहफा दिया।
2 of 5
उमर रियाज और ईशान सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड के वार एपिसोड के दौरान घर में हुए जंगल में दंगल टास्क में आज उमर रियाज और ईशान सहगल एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। इस दौरान पहले राउंड के तहत दोनों को मौखिक दंगल का सामना करना पड़ा। इस राउंड में उमर और रियाज को बातों के जरिए खुद को एक दूसरे से बेहतर साबित करना था।
3 of 5
उमर रियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले राउंड के तहत अपना पक्ष रखते हुए उमर ने कहा कि ईशान को अभी तक गेम की समझ नहीं हो पाई है। वह खुद का फैसला नहीं ले पाते हैं। घर में जहां बहुमत होता है ईशान उसी तरफ झुक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशान सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं ईशान को खुद से कमतर बताने के लिए उमर ने यह तक कह दिया की शुरुआत में वह मायशा के साथ लव एंगल को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। उमर ने कहा कि शुरू में ईशान का मायशा के लिए प्यार फेक था, जो सिर्फ गेम में बने रहने के लिए इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, ईशान ने भी अपना पक्ष रखते हुए उमर को खुद से कमतर बताने की पूरी कोशिश की। हालांकि, घरवालों के ज्यादा वोट की वजह से पहला राउंड उमर ने अपने नाम किया। इसके बाद दोनों के बीच फिजिकल दंगल हुआ जिसमें ईशान में 2- 1 के स्कोर से उमर को हरा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।