रणवीर सिंह बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं जिनकी एनर्जी के आगे बड़े-बड़े स्टार्स भी सिर झुकाते हैं। असल जिंदगी में उनका खुशमिजाज अंदाज उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आता है। बॉलीवुड में अपने अभिनय का कमाल दिखाने के बाद अब रणवीर सिंह ने छोटे पर्दे पर रिएलिटी शो के द्वारा कदम रख दिया है। शो का आगाज काफी धमाकेदार रहा। रणवीर सिंह ने अपने प्रशंसकों को खूब एंटरटेन किया। लेकिन इसी के साथ एक कंटेस्टेंट की कहानी सुनने के बाद रणवीर सिंह की आंखे नम हो गईं।
The Big Picture: कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर रणवीर सिंह हुए भावुक, आंखें हुईं नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह की आंखो में छलके आंसू
अभय सिंह के बचपन के दिनों के बारे में सुनने के बाद रणवीर सिंह ने बहुत कोशिश की कि उनकी आंखो से आंसू न गिरे लेकिन वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और रो पड़े। रणवीर ने वीडियो कॉल के जरिए कंटेस्टेंट की माता से भी बातचीत की। ऐसा पहली बार देखने को मिला जब रणवीर सिंह अपनी असल जिंदगी में सिर्फ भावुक ही नहीं हुए बल्कि आंखो में आंसू भी आ गए।
रणवीर सिंह ने जताई इच्छा
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तरह बेबी गर्ल चाहिए। उन्होंने अपनी यह ख्वाहिश जाहिर कर दी है। रणवीर सिंह का साफ कहना है कि वह ऐसी बेटी चाहते हैं, जो कि दीपिका पादुकोण की तरह हो। रणवीर सिंह ने अपने शो द बिग पिक्चर के प्रोमो के दौरान कहा था कि जैसा आपको पता है कि मेरी शादी हो गई। अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे।
टीवी पर मचा रहे हैं धमाल
दरअसल, रणवीर सिंह काफी दिनों से अपने टीवी डेब्यू शो 'द बिग पिक्चर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो का पहला एपिसोड शनिवार को प्रसारित हुआ है। यह नया क्विज शो प्रतियोगियों के ज्ञान और दृश्य स्मृति का परीक्षण करता है और उन्हें 5 करोड़ रुपये जीतने का मौका देता है। यह शो अपने शानदार सेट और बिल्कुल नए प्रारूप के साथ दर्शकों के लिए हाजिर हो चुका है। पहले ही एपिसोड की शुरुआत सनसनीखेज प्रदर्शन के साथ हुई। अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि कैसे तस्वीरें हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने कहा कि मम्मी वीडियो कॉल पर डांट लगती है... गर्लफ्रेंड स्नैपचैट पर क्यूटनेस दिखाती है।
पहली बार किया इतना होमवर्क
रणवीर सिंह ने कहा, ‘हां, शायद पहली बार मैंने इतना होमवर्क किया। आपको शायद पता न हो लेकिन पढ़ाई के दौरान मैं सबसे ज्यादा होमवर्क से ही भागता था। मैंने कभी अपना होमवर्क नहीं किया। लेकिन, वह स्कूल था ये करियर है। यहां मैंने शो की शूटिंग से पहले जमकर तैयारी की। शो बनाने वालों के साथ घंटों इसका अभ्यास किया।