बिग बॉस 15 के घर में पांचवें हफ्ते में घर में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क के दौरान सिंबा जहां काफी अग्रेसिव नजर आए और उन्होंने उमर रियाज को पानी में धक्का दे दिया तो वहीं दूसरी तरफ शमिता शेट्टी और तेजस्वी के बीच भी अब कैट फाइट शुरू हो चुकी है। सिंबा और उमर का ये झगड़ा सिर्फ टास्क तक सीमित नहीं रहा बल्कि टास्क के बाद भी ये दोनों आपस में झगड़ते हुए नजर आए।
Bigg Boss 15: उमर रियाज के बयान से जय भानुशाली हुए नाराज, कहा-महीने के 30 दिन करते हैं काम
उमर ने कहा मैं तुझे बताऊंगा मैं शो में क्यों आया
उमर ने सिंबा को कहा, ‘मैं तुझे आज बताऊंगा कि मेरी हैसियत क्या है और मैं इस शो में क्यों आया हूं। मैं तुझे आज बताऊंगा मैं इस घर में असीम की वजह से आया हूं या फिर इस वजह से आया हूं जो मैं हूं’। उमर ने कहा, ‘मैं तेरे सिर पर बैठकर बताऊंगा, तेरे में जितनी हवा है आज निकालुंगा। आजा डेली सोप के हीरो’।
जय को नहीं पसंद आया बयान
उमर के इस बयान से जय को काफी बुरा लगा। उन्होंने कहा, ‘डेली सोप का हीरो क्या होता है। मैं डेली सोप का हीरो बनकर यहां तक पहुंचा हूं, ये किस तरह का बयान था’। जय ने कहा, ‘डेली सोप के हीरो का मतलब क्या हुआ, 24 घंटे हम लोग रोज काम करते हैं तब जाकर यहां तक पहुंचते हैं। हमें 30 दिन छुट्टियां नहीं मिलती हैं, हम 2 दिन महीने में छुट्टी लेकर काम करते हैं।
उमर ने फिर से मारा ताना
उमर ने सिंबा को ताना मारते हुए कहा कि ‘अब मुझे डेली सोप के हीरो बताएंगे कि मेरा औधा क्या है। जब तू कोविड में घर में छुपा हुआ था तब मेरे जैसे लोग जाकर जान बचाते थे। तब तेरा कैमरा नहीं आया। तब कैमरा नहीं डॉक्टर काम आता है। जब जान बचानी होती है एक्टर नहीं काम आता, डॉक्टर काम आता है। अगर इससे तुम्हें कुछ दिक्कत है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
जय के समझाने पर उमर ने मांगी माफी
उमर रियाज के इस स्टेटमेंट से जय काफी नाराज हुए और उन्होंने उमर को कहा, ‘डेली सोप का एक्टर छोड़कर उसे जो बोलना है बोल क्योंकि ये हमारी इज्जत है। जिसका जवाब देते हुए उमर ने कहा मेरी भी इज्जत हैं। हालांकि जय के समझाने के बाद उमर ने इस बात को क्लियर किया कि उन्होंने डेली सोप के एक्टर्स के लिए कुछ नहीं कहा जो भी कहा वो सिर्फ सिंबा के लिए था। उमर ने अपने बयान के लिए जय से और सभी से माफी मांगी।