{"_id":"61589a408ebc3e2c9d70cdd1","slug":"bigg-boss-15-vidhi-pandya-became-a-participant-of-the-famous-show-has-appeared-in-many-television-serials","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: चर्चित शो की प्रतिभागी बनीं विधि पांड्या, टेलीविजन के कई धारावाहिक में आ चुकी हैं नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: चर्चित शो की प्रतिभागी बनीं विधि पांड्या, टेलीविजन के कई धारावाहिक में आ चुकी हैं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विधि पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के 15वें सीजन का आज से आगाज हो गया है। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के प्रीमियर एपिसोड में शो की एक और सदस्य के तौर पर एंट्री हुईं टीवी की मशहूर अभिनेत्री विधि पांड्या की। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले उड़ान सीरियल में इमली का किरदार निभा कर चर्चा में आने वाली विधि पंड्या कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
इसके अलावा विधि कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी है। विधि ने टीवी सीरियल तुम ऐसे ही रहना से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस शो में वह किरण माहेश्वरी के किरदार में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर धारावाहिक बालिका वधू में निधि आनंद का रोल निभाया था।
2 of 5
विधि पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, विधि को प्रसिद्धि सीरियल उड़ान में चकोर की बहन के किरदार से मिली। उन्होंने सीरियल में निगेटिव किरदार निभाया था। हालांकि यह सीरियल बंद होने के बाद विधि एक दूजे के वास्ते शो में नजर आईं।
3 of 5
विधि पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विधि क्राइम पेट्रोल के भी कुछ एपिसोड्स में नजर आ चुकी हैं। वह साल 2014 से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही है, लेकिन इतने कम समय में भी उन्होंने टीवी जगत में एक खास पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विधि पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विधि पंड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मुंबई में जन्मी विधि ने मुंबई के सेंट लॉरेंस हाई स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने सोफिया कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
विज्ञापन
5 of 5
विधि पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 की सदस्य बनी विधि इस शो में क्या कमाल करती है और किस तरह लोगों का मनोरंजन करती हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।