बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में घर में आज डबल धमाका दर्शकों को देखने को मिला। एकता कपूर ने अपनी दो नागिन सुरभि चंदना और अनीता हसनंदानी के साथ आकर कंटेस्टेंट्स के साथ जहां मजेदार टास्क खेलें तो वहीं सलमान खान ने घरवालों पर डबल एलिमिनेशन का बम फोड़ा। शनिवार को जहां मायशा अय्यर घर से कम वोट मिलने की वजह से बेघर हो गईं तो वही अब उनके साथी ईशान सहगल भी बिग बॉस के घर से बेघर होकर बाहर आ चुके हैं।
Bigg Boss 15: मायशा अय्यर के बाद ईशान सहगल हुए घर से बेघर, जाते-जाते जय भानुशाली से लिया पंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने कहा रोमांस का शो नहीं है
सलमान खान ने ईशान से आगे कहा तुम दोनों का गेम बहुत ही वीक था, क्योंकि शो में तुम दोनों उतना योगदान नहीं दे रहे थे। इसी के साथ सलमान खान ने ये भी कहा कि ये लव शो नहीं है। तुम दोनों के लव एंगल में भी वो खुशी मस्ती नहीं थी जो दर्शक देखें। आप दोनों एक-दूसरे में इतना खो गए थे कि घर में आप अपने कनेक्शन बनाना ही भूल गए।
जाते-जाते लिया जय से पंगा
इस बार घर में डबल एविक्शन होने वाला है इसका अंदाजा घरवालों को भी नहीं था। सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें सभी घरवालों को ये बताना था कि करण और जय में से कौन घर का हीरो है और कौन घर में जीरो है। ईशान का जब नंबर आया तो उन्होंने जय भानुशाली को जीरो का टैग दिया और कहा कि अगर वो चाहते तो मायशा आज इस घर में होती।
दोनों के बीच हुई बहसबाजी
ईशान ने जय भानुशाली को जीरो का टैग दिया और कहा, ‘अगर जय चाहते तो वो अंत तक अपने स्टैंड पर खड़े रहते और आज मायशा घर में सुरक्षित होती। जिसका जवाब देते हुए जय ने कहा, ‘मैं मायशा के लिए अंत तक खड़ा हुआ था’। जिस पर ईशान ने कहा अगर अंत तक खड़े होते तो मायशा नहीं जाती। जिसका जवाब देते हुए जय ने कहा कि फिर यानी की तुम चाहते थे कि हम चारों में से कोई मायशा के लिए नॉमिनेट हो जाए। जिसके बाद दोनों के बीच थोड़ी बहसबाजी भी हुई।
फिनाले के लिए लड़ेंगे घरवाले
सलमान खान ने ईशान के जाने के बाद बाकी बचे हुए घरवालों को सीधे तौर पर आगाह कर दिया और कहा कि अब छठे वीक से घरवाले आपस में फिनाले के लिए लड़ने वाले हैं और जो जो वीआईपी जोन में शामिल होंगे वही फिनाले में पहुंचने के हकदार होंगे। हालांकि सिंबा के उमर रियाज के साथ किए गए हिंसक व्यवहार की वजह से उन्हें घर से तो बेघर नहीं किया गया, लेकिन उन्हें फिनाले के वीआईपी जोन की रेस से बाहर कर दिया गया है।