फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी के साथ शारीरिक संबंध में थीं आयशा खान? अभिषेक के बड़े दावे ने उड़ाए सबके होश

Sun, 24 Dec 2023 05:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 24 Dec 2023 05:56 PM IST
सार

'बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार ने बड़ा दावा कर हर किसी को दंग कर दिया है। अभिषेक ने आयशा खान और मुनव्वर फारूकी के रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Was Ayesha Khan in physical relationship with Munawar Faruqui Abhishek Kumar big claim
आयशा खान-मुनव्वर फारूकी-अभिषेक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 17' में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में आए दिन रिश्ते बदल रहे हैं। कोई पुराने दोस्त दुश्मन बन गए हैं, और कुछ दुश्मनों में दोस्ती की पहल नजर आ रही है। वहीं, बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर एंट्री लेने वाली आयशा खान ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। आयशा के शो में आने के बाद से ही मुनव्वर फारूकी और ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन पर नई वाइल्डकार्ड प्रतियोगी और एक्स गर्लफ्रेंड ने धोखा देने का आरोप लगाया है। इसी कड़ी में अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी के सामने एक बड़ा दावा करते नजर आए हैं, जिससे शो के दर्शक भी दंग रह गए हैं। 

Bigg Boss 17 Was Ayesha Khan in physical relationship with Munawar Faruqui Abhishek Kumar big claim
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी पर आरोप लगाया कि वह उनके साथ रिश्ते में हैं, जबकि वह पहले से ही नाजिला सीताशी के प्रति प्रतिबद्ध हैं। नवीनतम बिग बॉस एपिसोड में, अभिषेक कुमार को मुनव्वर से यह कहते हुए सुना गया कि आयशा ने ईशा को बताया कि वह आपके साथ शारीरिक संबंध में थीं। साथ ही अभिषेक ने यह भी दावा किया कि आपने आयशा के साथ अपना भविष्य देखने की बात की थी। अभिषेक ने यह भी जोड़ा कि आयशा महज 21 वर्ष की हैं। ऐसे में नेशनल टेलीविजन पर इस तरह की बातें उनके भविष्य के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। 

Bigg Boss 17 Was Ayesha Khan in physical relationship with Munawar Faruqui Abhishek Kumar big claim
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक के मुताबिक, आयशा खान ने यह भी दावा किया कि मुनव्वर ने अपने बेटे के साथ होने के बारे में झूठ बोला था। अभिषेक ने जोड़ा, 'मैंने उन्हें यह कहते हुए सुना, वह छह महीने तक अपने बेटे के साथ थे। हालांकि, दो महीने से मैं उनके साथ थी, उनका बेटा उनके साथ नहीं रहता था। उन्होंने बेटे को शो में आने के एक हफ्ते पहले अपने पास बुलाया था।'

Animal: रणबीर कपूर को एनिमल में यह बात नहीं आई थी पसंद, संदीप रेड्डी वांगा ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Was Ayesha Khan in physical relationship with Munawar Faruqui Abhishek Kumar big claim
प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 9' के विजेता प्रिंस नरूला, मुनव्वर फारूकी के समर्थन में सामने आए हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन की निजी जिंदगी को सार्वजनिक होता देख प्रिंस ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'फिर बोलते हैं क्यों बिग बॉस इस साल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। अगर तुम कंटेंट के लिए किसी की पर्सनल लाइफ का मजाक बना दोगे तो कौन खेलेंगे जो खेल रहे थे। विकास, मुनव्वर, या अभिषेक, उनकी धज्जियां उड़ा दिए फिर कह रहे हो खेलो।'

Dunki: राष्ट्रपति भवन में होगी 'डंकी' की स्क्रीनिंग, फैंस ने शाहरुख खान से की फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Was Ayesha Khan in physical relationship with Munawar Faruqui Abhishek Kumar big claim
प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिंस नरूला यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे जोड़ा, 'पिछले कुछ सीजन से लोगों की पर्सनल लाइफ का मजाक बना के देखा है। कोई आम इंसान इससे डिप्रेशन में जा सकता है, गलत कदम उठा सकता है। शो है, शो की तरह खिलवाओ।' इसके अलावा 'बिग बॉस ओटीटी 2' के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान को भी मेकर्स की इस पहल पर नाराजगी जाहिर करते देखा जा चुका है।

Juhi Chawla: 'डर' को 30 साल पूरे, शाहरुख की जगह आमिर का नाम सुनकर खुश हो गई थीं जूही, किया दिलचस्प खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed