फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: मीडिया के सवालों से घिर गए विवियन-अविनाश, ईशा पर लगा एक बड़ा आरोप

Mon, 13 Jan 2025 12:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 13 Jan 2025 12:55 PM IST
सार

रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। हाल ही में शो में बचे हुए प्रतियोगियों के लिए एक मीडिया सेशन रखा गया। इस मौके पर मीडिया वालों ने प्रतियोगियों पर कई तरह के आरोप लगाए? उन से कई तरह के सवाल किए? क्या रहा इस पर प्रतियोगियों का जवाब, जानिए? 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena Avinash Mishra Eisha singh Target In Media Session
विवियन डिसेन-अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena, @avinash_world

हाल ही में कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें प्रतियोगी मीडिया के सवालों से घिरे नजर आ रहे हैं। जल्द ही यह एपिसोड टेलीकास्ट होगा। मीडिया द्वारा बिग बॉस 18 के कई प्रतियोगियों से तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं। कुछ प्रतियोगियों पर गेम खेलने के दौरान गलत व्यवहार करने की बात पर भी चर्चा हुई। जानिए, किस प्रतियोगी से किस तरह के सवाले पूछे गए? 

Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena Avinash Mishra Eisha singh Target In Media Session
विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena

विवियन को सेल्फिश बताया 
मीडिया ने सबसे पहले विवियन डिसेना से सवाल किया कि वह बिग बॉस में लाडले के तौर पर जाने जाते हैं। लेकिन वह एक भाई नहीं बन पा रहे हैं। जब कभी भी उनके करीबी लोगों को शो में उनकी जरूरत होती है तो साथ नहीं देते हैं। इस पर विवियन का कहना है कि यह उनका अपना फैसला है, इस पर वह टिके रहेंगे। 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



 

Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena Avinash Mishra Eisha singh Target In Media Session
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ avinash_world

अविनाश के गेम पर किए सवाल 
अविनाश मिश्रा से भी मीडिया वालों ने सवाल किए वह ईशा के लिए गेम खेल रहे हैं, ना कि अपने लिए। इस पर प्रतियोगी अविनाश का कहना है कि यह तो फिनाले एपिसोड में पता चलेगा कि कौन अपने लिए खेल रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena Avinash Mishra Eisha singh Target In Media Session
ईशा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा-ईशा से तीखे सवाल 
आखिर में शिल्पा शिडोरकर औ ईशा सिंह से सवाल किए गए। शिल्पा से पूछा गया कि वह शो में इतने हफ्ते रहने के बाद क्यों पुरानी गलती के लिए विवियन से माफी मांग रही है। इस पर शिल्पा का जवाब था कि माफी मांगने में क्या हर्ज है? इसके अलावा ईशा के बारे में मीडिया ने कहा कि वह लोगों की बहुत चुगली करती हैं? ऐसे में ईशा ने अपना बचाव किया और कहा कि शो में हर कोई दूसरों की चुगली करता है। 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena Avinash Mishra Eisha singh Target In Media Session
करण वीर मेहरा-विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

विनर बनने की दौड़ में ये प्रतियोगी 
बिग बॉस 18 धीरे-धीरे फाइनल एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही इस शो का विनर कौन होगा, यह पता चल जाएगा। इस समय करण वीर मेहरा और विवियन डिसेना, विनर बनने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed