{"_id":"678a6c70c7dd7e14c1082348","slug":"bigg-boss-18-promo-eisha-singh-jokes-on-vivian-dsena-as-mamaji-who-is-salman-khan-show-finalist-chum-darang-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: बिग बॉस के फिनाले से पहले घर हो रहा घमासान, ईशा सिंह ने विवियन का उड़ाया मजाक, बोलीं- मामाजी...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: बिग बॉस के फिनाले से पहले घर हो रहा घमासान, ईशा सिंह ने विवियन का उड़ाया मजाक, बोलीं- मामाजी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 17 Jan 2025 08:21 PM IST
सार
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब हर दिन एक नया दिलचस्प मोड़ लेता नजर आ रहा है। नए एपिसोड में ईशा सिंह बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना का मजाक उड़ाती नजर आईं।
विज्ञापन
1 of 5
ईशा सिंह ने उड़ाया विवियन डीसेना का मजाक, बोलीं-मामा...
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 की शुरुआत 6 अक्तूबर की रात को हुई थी। अब जल्द ही बिग बॉस 18 का फिनाले होने वाला है। फिनाले से कुछ ही दिन दूर बिग बॉस के घर पर कई दिलचस्प मोड़ नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 18 अपने अंतिम पड़ाव पर है और दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कौन सा फाइनलिस्ट ट्रॉफी जीतेगा। हाल ही के एपिसोड में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा अपनी जर्नी वीडियो देखकर भावुक हो गए। हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें विवियन डीसेना को सिर्फ तुम की अपनी को-एक्ट्रेस से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह उनका नंबर उनके नाम से सेव नहीं करेंगे। इस पर ईशा ने उनके लिए एक खास नाम भी बताया।
3 of 5
जानिए ईशा और विवयन में क्या हुई बातचीत
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
बिग बॉस 18 के प्रोमो की शुरुआत विवियन डीसेना से होती है, जो उनसे कहते हैं, "एक बात बोलू, जब मैं तेरा फोन नंबर लूंगा, मैं ईशा सिंह को सेव करने वाला नहीं हूं।" इस पर अभिनेत्री मजाक में कहती हैं, "मैं भी मामाजी करूंगी। विवियन मामाजी।"
ईशा ने विवियन को क्यों कहा मामा
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialjiocinema
ईशा की इस बात पर विवियन आगे कहते हैं, "वो तू कर ले मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, तुम शुक्र मनाओ कि मैंने पूरे सीजन तुझे नाम नहीं दिया है।" ईशा ने जवाब में कहा, "दे देते तो दोस्ती फिर और गहरी हो जाती ना। लड़ायी हो जाती। मैं ही अगला नॉमिनेट करती आपको)।" इसके अलावा, अविनाश मिश्रा ने ईशा से कहा कि वह शो खत्म होने के बाद उनसे नाता तोड़ लेंगे।
बता दें कि बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी 2025 को होगा। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो 6 अक्तूबर 2024 को शुरू हुआ था। ईशा और विवियन के अलावा, फाइनलिस्ट करण वीर मेहरा, चुम दरंग, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा हैं। फिनाले से ठीक पहले शिल्पा शिरोडकर को घर से बाहर कर दिया गया, जिससे घरवाले भावुक हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।