एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jan 2025 09:21 AM IST
सार
ईशा वर्मा और रूपाली गांगुली के बीच चल रहे विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। इस मानहानि मामले पर रुपाली को राहत मिली है।
विज्ञापन
1 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉम्बे हाइकोर्ट ने अभिनेत्री रूपाली गांगुली को उनकी सौतली बेटी ईशा वर्मा के मानहानि मामले में राहत दे दी है। अदालत ने प्रतिवादियों और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को रूपाली के बारे में अपमानजनक सामग्री प्रकाशित होस्ट और साझा करने से रोक दिया। आरोप लगे कि रूपाली गांगुली के पति की पहली शादी से बेटी ईशा वर्मा हैं। उन्होंने अभिनेत्री की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए लगातार पोस्ट किए।
2 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
पीठ ने सुनाया ये फैसला
बॉम्बे हाई कोर्ट की एकलपीठ ने रूपाली की याचिका में पेश किए गए साक्ष्यों की समीक्षा की। सोशल मीडिया पोस्ट साक्षात्कार और लेखों का संकलन शामिल था। इसमें मानहानि करने वाले बयान शामिल थे। इसमें सोशल मीडिया पोस्ट साक्षात्कार और कई लेख भी शामिल थे। पीठ ने पाया कि यह सामग्री पहली नजर में ही अपमानजनक हैं। नोटिस दिए जाने के बाद भी ईशा वर्मा अदालत में पेश नहीं हुईं।
3 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
रुपाली की वकील ने कही ये बात
पीठ ने रूपाली गांगुली के खिलाफ कोई भी अपमानजनक पोस्ट, वीडियो या सामग्री प्रकाशित करने पर रोक लगाई। रूपाली गांगुली की वकील ने कहा कि इससे न केवल रूपाली बल्कि उनके निजी और पेशेवर जीवन को नुकसान पहुंचाया है। यह ऑनलाइन उत्पीड़न माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
सौतेली बेटी के खिलाफ दायर की याचिका
रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा के खिलाफ एक याचिका दायर की है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने पर रोक लगा दी है। ऐसा किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रूपाली गांगुली अश्विन वर्मा की तीसरी पत्नी हैं। ईशा वर्मा अश्विन वर्मा की दूसरी पत्नी की बेटी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा ने लगाए ये आरोप
ईशा वर्मा ने रूपाली गांगुली पर आरोप लगाए कि उनके माता पिता के बीच रुपाली गांगुली ने हस्तक्षेप किया। साथ ही ईशा के जीवन को भी नियंत्रित करने की कोशिश की। आरोप लगाया कि मौखिक और भावनात्मक रूप से रुपाली गांगुली ने उन्हें प्रताड़ित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।