{"_id":"5be180dcbdec225e69658888","slug":"bigg-boss-5-mastermind-contestant-including-vikas-gupta-season-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं बिग बॉस में अबतक के 5 सबसे बड़े मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट, इसके इशारे पर चलता था पूरा घर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ये हैं बिग बॉस में अबतक के 5 सबसे बड़े मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट, इसके इशारे पर चलता था पूरा घर
Thu, 08 Nov 2018 08:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan vikas gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलटी शो बिग बॉस को 13 साल हो चुके है। इस एक दशक के बाद भी शो बराबर टीआरपी बटोर रहा है। शो के 11 सीजन बहुत ही सफल साबित हुए हैं और 12वां सीजन चल रहा है। ऐसे में इतने लंबे पीरियड में बिग बॉस के घर एक से एक कंटेस्टेंट आए। इस दौरान कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी नजर आए जिन्होंने बिग बॉस के घर में अपना दिमाग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया और इसी के चलते उन्हें घर में मास्टरमाइंड का दर्जा मिला....तो आइए जानते हैं इन मास्टरमाइंड कंटेस्टेंटस के बारे में...
2 of 5
रवि किशन
- फोटो : amar ujala
बिग बॉ0स की शुरुआत साल 2006 में हुई थी यानी इसका पहला सीजन 3 नवंबर को टेलीकास्ट हुआ था। बता दें कि ये एक सेलिब्रिटी और कॉमनर के बीच का गेम है। पहले सीजन के विनर राहुल रॉय रहे थे। पहले सीजन में भोजपुरी और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन और पॉप सिंगर बाबा सहगल भी मौजूद थे। दोनों ही घर में बहुत सधा हुआ गेम खेल रहे थे। दोनों ही पहले सीजन के मास्टरमाइंड कहलाए थे। बता दें कि इस सीजन में मोस्ट कंट्रोवर्शियल पर्सनैलिटी राखी सावंत भी थीं।
3 of 5
Rahul Mahajan
बिग बॉस 2 में राहुल महाजन और उनकी गैंग देखने को मिली। बता दें कि राहुल ने ही सबसे पहले बिग बॉस के घर की दीवार फांदी थी। इनके साथ टीवी एक्टर राजा चौधरी भी थे। घर में दोनों ने हंगामा मचाकर रखा हुआ था। ये ना तो किसी को बोलने देते थे और ना ही किसी की सुनते थे। यहां राजा ने घर में इंटीमेट होने की सारी हदें भी पार कर दी थी। सीजन 2 के मास्टरमाइंड यही दोनों थे। वहीं, कॉमनर आशुतोष कौशिक ने सीजन 2 में बाजी मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urvashi dholakia
बिग बॉस सीजन 6 की विनर और टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी शो में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। उर्वशी को सीजन 6 का मास्टरमाइंड माना गया है। जिस तरह वह टीवी सॉप में अपने निगेटिव किरदारों से फेमस थीं वैसे ही वह शो में अपने मास्टरमाइंड से मशहूर थीं। इस सीजन में पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Vikas Gupta
अब बात करेंगे सीजन 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की। बिग बॉस के इतिहास में अबतक विकास गुप्ता को सबसे बड़ा मास्टरमाइंड माना गया है। विकास शो में टॉप 3 में शामिल हुए थे। विकास अकेले ही घर के एक-एक कंटेस्टेंट का खेल अपने दिमाग में लेकर चला करते थे। इसी कारण वह शो में आखिरी तक टिके रहे। घर में विकास की लड़ाई सबसे ज्यादा टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे से हुआ करती थी और बिग बॉस के इतिहास में यह जोड़ी अमर हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।