{"_id":"5be285c9bdec220a7e0f8465","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-and-lakhan-diwali-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्ज उतारने केबीसी में आया था ये कंटेस्टेंट, जोड़ीदार की वजह से गंवाई जीती-जिताई बड़ी रकम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कर्ज उतारने केबीसी में आया था ये कंटेस्टेंट, जोड़ीदार की वजह से गंवाई जीती-जिताई बड़ी रकम
Wed, 07 Nov 2018 12:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का मोस्ट पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 10 में 6 नवंबर के एपिसोड में लखन सोलांकी हॉट सीट पर बैठे। वह मध्य पद्रेश से हैं और एक फॉरेस्ट गार्ड हैं। वह शो में 5 नवंबर को आए थे और बीती रात उन्होंने आठवें सवाल से अपने खेल को आगे बढ़ाया। लखन के पिता एक किसान थे और खेती बाड़ी ही उनकी रोजी रोटी हुआ करती थी। ऐसे में लखन की पढ़ाई भी इन संघर्ष के दिनों में ही पूरी हुई...
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
बता दें कि लखन को देखकर अमिताभ की आंखें नम थी और वह लखन से सवाल कर रहे थे कि क्या वह हंसते नहीं हैं। अमिताभ ने यह भी पूछा कि आपकी शादी कैसे हुई? इसपर लखन ने बताया कि वो और उनकी पत्नी एक ही कोंचिंग में पढ़ा करते थे। पहले दोस्ती हुई फिर पूछा कि तुम्हे कैसा लड़का चाहिए तब लखन की दोस्त ने कहा कि उसे एक डॉक्टर से शादी करनी है इसके बाद लखन ने अपनी दोस्त को अपने एक दोस्त जो कि डॉक्टर था से मिलवाया लेकिन दोनों में कुछ तालमेल नहीं बैठ पाया और तब जाकर लखन और उनकी कोचिंग वाली दोस्त के बीच प्यार का एहसा होने लगा।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
इसके बाद लखन ने अपनी दोस्त को प्रपोज किया और दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी भी हो गए। पहले सगाई हुई लेकिन लखन की बहन इतनी बीमार हो गई कि वह बच नहीं सकी। लखन ने बहन के इलाज के लिए लोन भी लिया था। बस इस कर्ज को उतारने के लिए लखन ने केबीसी का मंच चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
लखन शो में 12 लाख 50 हजार रुपये जीत चुके थे लेकिन उनके जोड़ीदार के गलत जवाब बताने के चलते वह 3 लाख 20 हजार पर आकर गिरे। इसके बाद मध्यप्रदेश से ही चमन सोनी को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला।
विज्ञापन
5 of 5
kbc
चमन ने आठ सवालों के अंदर ही चारों लाइफलाइन गंवा दी। ऐसे में केबीसी के मंच से चमन केवल 60 हजार रुपये ही जीतकर ही घर गए। बता दें कि इस दिवाली एपिसोड में केबीसी के मंच पर आए कंटेस्टेंट को चांदी का सिक्का भी भेंट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।