{"_id":"5be26b7ebdec222f4e267a43","slug":"amitabh-bachchan-bought-a-cheap-car-share-story-on-kbc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: काम ना मिलने पर अमिताभ बच्चन को बेचनी पड़ी अपनी बड़ी कार, खुद शेयर किया बदहाली का किस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10: काम ना मिलने पर अमिताभ बच्चन को बेचनी पड़ी अपनी बड़ी कार, खुद शेयर किया बदहाली का किस्सा
Wed, 07 Nov 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केबीसी के मंच पर कंटेस्टेंट के किस्से तो दर्शक खूब सुनते हैं । कभी-कभी कंटेस्टेंट की बातें सुन अमिताभ बच्चन भी अपनी जिंदगी के कुछ पल याद कर लेते हैं । हाल ही में टेलीकास्ट हुए शो में कंटेस्टेंट के सामने सवाल आया कि मारुति सुजुकी का पहला मॉडल कौन सा था ।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
इस सवाल के जवाब के बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी का एक किस्सा शेयर किया था । उन्होंने कहा, 'मारुति सुजुकी का पहला मॉडल 'मारुति 800' था । 1983 में यह मॉडल लॉन्च किया गया था ।' फिर अमिताभ ने कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या आपने ये मॉडल खरीदा था ।
3 of 5
kbc 10
बिग बी आगे कहते हैं, 'मुझे शुरू से ही कार चलाने का बहुत शौक था । मुझे कार चलाने के सपने भी आते थे । जब फिल्मों में तरक्की हुई तो मेरे पास एक बड़ी लंबी-चौड़ी कार हुआ करती थी । फिर बाद में थोड़ी परिस्थितियां खराब हो गईं लेकिन गाड़ी चलाने का शौक नहीं गया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
'मेरे पास जो बड़ी गाड़ी थी उसे बेचना पड़ गया । फिर हमने मारुति 800 खरीद ली । हमें उसे चलाने में बड़ा आनंद आता था । जब उसमें बैठकर जाते थे तो कोई पहचानता ही नहीं था । जब कलाकार खुद ही अपनी पहचान छिपाना चाहते हैं तो ऐसा ही करते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
अमिताभ ने राजेश खन्ना के बारे में भी एक किस्सा शेयर किया । उन्होंने बताया, 'राजेश खन्ना बहुत बड़े सुपरस्टार थे । उनके साथ हमने कई फिल्मों में काम किया है। उनके पास हेल्ड गाड़ी थी । वो उसी से शूटिंग पर आया करते थे। वो उस छोटी सी गाड़ी में आते थे तो हमें भी लगता था कि हमें भी ऐसी ही गाड़ी लेनी चाहिए ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।