{"_id":"5be16ccdbdec22342b7f9f56","slug":"disha-vakani-may-not-come-back-in-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता...' में इस वजह से वापसी नहीं कर पाएंगी दयाबेन, पति ने रखी ये बड़ी शर्त","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता...' में इस वजह से वापसी नहीं कर पाएंगी दयाबेन, पति ने रखी ये बड़ी शर्त
Tue, 06 Nov 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब आप दिशा वकानी उर्फ दयाबेन को नहीं देख पाएंगे। पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। जो बेशक दिशा वकानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं था। हालांकि दिशा ने शो के लिए अपनी फीस जरूर बढ़ा दी।
2 of 5
tarak mehta
पिछले साल सितंबर से दयाबेन शो से दूर हैं। उनके फैंस लगातार पर्दे पर उनका इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक दिशा अब शो नहीं करेंगी। खबर है कि दिशा के शो पर वापस आने के फैसले से उनके पति मयूर खुश नहीं हैं। वे चाहते हैं कि दिशा अपना करियर छोड़ कर बच्चे की परवरिश पर ध्यान दें। दिशा की बेटी अभी बहुत छोटी है ऐसे में उनके पति चाहते हैं कि दिशा का सारा ध्यान अभी बच्चे की परवरिश पर हो।
3 of 5
Disha Vakani
इससे पहले शो में वापसी करने के लिए दिशा ने शर्त रखी थी कि वह हर एपिसोड का 1.50 लाख रुपए चार्ज करेंगी। इसके अलावा वह किसी भी सिचुएशन में शाम 6 बजे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। दिशा दोपहर 11 से शाम को 6 बजे तक की शिफ्ट में काम करेंगी। इतना ही नहीं दिशा महीने में 15 दिन ही काम करेंगी जबकि दूसरे एक्टर्स 22-25 दिन काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Disha Vakani
दिशा वकानी पिछले साल सितंबर से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर नहीं आई थीं। दिशा मैटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से लगातार फैंस उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उनके न होने पर मेकर्स ने स्टोरीलाइन में कई चेंज किए लेकिन, अब वे और ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने दिशा से वापस आने के लिए कहा।
विज्ञापन
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 10 साल पूरे हो चुके हैं। जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है। इस शो के अबतक करीब ढाई हजार से ज्यादा एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। बता दें कि दिशा के पति मयूर पाडिया मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउटेंट हैं। उनकी शादी 24 नवंबर 2015 को हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।