{"_id":"5ba4e260867a55787b027a6a","slug":"bigg-boss-contestant-jasleen-matharu-is-single-but-ready-to-mingle-see-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिग बॉस 12: जसलीन ने खुद किया बड़ा खुलासा,बोलीं- मैं सिंगल हूं और ब्वॉयफ्रेंड चाहिए","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
VIDEO: बिग बॉस 12: जसलीन ने खुद किया बड़ा खुलासा,बोलीं- मैं सिंगल हूं और ब्वॉयफ्रेंड चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस इस बार घर में आई सेलिब्रिटी जोड़ी जसलीन मथारू और अनूप जलोटा को लेकर सबसे ज्यादा टीआरपी बटोर रहा है। बिग बॉस के घरवालों से लेकर दर्शक भी इस बात को जानने के लिए बहुत ही उत्सुक है कि क्या वाकई में अनूप-जसलीन के बीच प्यार का रिश्ता है या नहीं। हम आपको बता दें कि जसलीन की एक वीडियो सामने आई है जिसमें अनूप और जसलीन की हकीकत सामने आ रही है...
2 of 5
anup jalota
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जसलीन के इस वीडियो में वह यह कहती दिखाई दे रही हैं कि वह सिंगल हैं। इतना ही नहीं जसलीन बहुत ही चाव से कह रही हैं कि उन्हें एक ब्वॉयफ्रेंड की तलाश है जिसे वह बहुत सारी पप्पियां और झप्पियां देना चाहती हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है। लेकिन इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
3 of 5
anup jalota and jasleen
लेकिन बिग बॉस के प्रीमियर में जसलीन ने खुद बताया था कि वे दोनों तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। जब ये बात जसलीन के पिता केसर मथारू को पता चली तो वह भी एक बार को भौचक्के रह गए। जसलीन के अनूप संग रिलेशनशिप की बात जानने के बाद केसर ने इस रिश्तें को नामंजूर करने की बात कही और साथ ही कहा कि वह कभी भी बेटी को इसके लिए आशीर्वाद नहीं देंगे। आपको बता दें कि केसर ने बेटी जसलीन को गायकी के बारिकी गुण सीखने के लिए भजन सम्राट अनूप जलोटा के पास भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
TV Show
बिग बॉस 12 के शुरू होने से लेकर अबतक जसलीन और अनूप सुर्खियों में बराबर बने हुए हैं। वहीं, घर में चौथे दिन हुए राजा-रानी टास्क में अनूप और जसलीन को राजा-रानी बनाया गया था। इस टास्क में दीपिका कक्कड़ और कॉमनर कृति-रोशमी की जोड़ी ही घरवालों की आमसहमति से चुनी गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
TV Show
इस टास्क में दीपिका और कृति-रोशमी की जोड़ी में से जो राजा अनूप को खुश करेगा वही घर का कैप्टन चुना जाएगा। ऐसे में कृति-रोशमी ने इस टास्क में बाजी मार घर की पहली कैप्टेंसी अपने नाम की। आज रात यानी 21 सितंबर के एपिसोड में किन्हीं तीन कंटेस्टेंट्स को कालकोठरी की सजा दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।