फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिंस और युविका का संबंध पता चलने पर क्या किया था उनकी मां ने, होने वाली बहू ने किया खुलासा

Fri, 21 Sep 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Yuvika Chaudhary revealed her relation with Prince Narula
बिग बॉस और एमटीवी रोडीज जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके टीवी कलाकार प्रिंस नरूला इन दिनों गर्लफ्रेंड युविका चौधरी को लेकर काफी चर्चा मे हैं। छोटे परदे की यह स्टार जोड़ी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। इस बीच इन दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसे जानने के बाद प्रिंस के फैंस हैरान हो गए हैं। 
Bigg Boss ex contestant Yuvika Chaudhary revealed her relation with Prince Narula
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इन दिनों युविका चौधरी अपनी शादी की तैयारी में लगी हुई हैं। प्रिंस के साथ अपने प्यार को मुकम्मल करने जा रही युविका शादी को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। इस बीच युविका ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि किस तरह से प्रिंस और वह बिग बॉस 9 के घर में मिले थे और कैसे इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। 
Bigg Boss ex contestant Yuvika Chaudhary revealed her relation with Prince Narula
युविका ने प्रिंस की मां के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया- 'मैं उस समय काफी हैरान थी जब प्रिंस के बिग बॉस के घर में रहते हुए उसकी मां मेरा हाथ मांगने मेरे घर गईं थीं। इसके बाद हम दोनों और भी ज्यादा करीब आ गए। अब हमने सोच-समझकर शादी करने का फैसला लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Yuvika Chaudhary revealed her relation with Prince Narula
वहीं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी की तारीख सामने आ चुकी है। दोनों 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि यह दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अब जाकर इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। इस शादी को लेकर न सिर्फ दोनों एक्साइटेड हैं बल्कि इन दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश हैं। 
 
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Yuvika Chaudhary revealed her relation with Prince Narula
बिग बॉस 9 से शुरू हुई इन दोनों की प्रेम कहानी अब बिग बॉस सीजन 12 के शुरू होने पर परवान चढ़ने जा रही है।  बिग बॉस के घर में पहले दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने और तीन महीने घर में रहने के दौरान ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज भी कर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed