{"_id":"5bcd6cf9bdec2269927584bf","slug":"bigg-boss-contestant-pratyusha-banerjee-ex-boyfriend-rahul-raj-singh-on-me-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का 19 की उम्र में हुआ था यौन शोषण, कहा- 'कई बार ऐसा होता है...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का 19 की उम्र में हुआ था यौन शोषण, कहा- 'कई बार ऐसा होता है...'
Mon, 22 Oct 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rahul raj singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर राहुल राज उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनकी गर्लफ्रेंड बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्यूषा ने सुसाइड कर लिया था। अब जब #MeToo मूवमेंट चल रहा है और इंडस्ट्री में कईयों ने यौन शोषण का खुलासा किया है तो इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है
2 of 5
rahul raj singh
- फोटो : instagram
एक्टर राहुल राज ने लेखक मुश्ताक शेख पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए राहुल ने कहा कि 'तनुश्री दत्ता की वजह से मुझे हिम्मत मिली है कि मैं अपनी कहानी औरों के सामने बयां कर सकूं। क्या मैं पहला पीड़ित पुरुष हूं जो इस तरह की कहानी बता रहा हूं। मुझे यह नहीं पता लेकिन यकीन मानिए इस इंडस्ट्री में मेरे जैसे कई लड़के हैं जिन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ता है।'
3 of 5
rahul raj singh
- फोटो : instagram
राहुल ने आगे कहा कि 'छोटे शहरों से लड़के एक्टर बनने का सपना लेकर आते हैं लेकिन यहां आकर उन्हें यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि जिसके बारे में उन्होंने ना तो सुना होता है और ना ही सोचा होता है। केवल महिलाओं के साथ ही नहीं पुरुषों के साथ भी रेप और यौन शोषण होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rahul raj
- फोटो : self
राहुल का कहना है कि 'मुझे ऐसा लगता है कि दुनिया के सामने मुश्ताक शेख की सच्चाई सामने आनी चाहिए। मेरा केवल यही मकसद है। स्टार बनने का सपना लिए जो लड़के आते हैं उनके साथ इस तरह का बर्ताव करने से पहले मुस्ताक शेख को कई बार सोचना पड़े। मैं जब केवल 19 का था तब मेरे साथ ये सब हुआ। उस परेशानी को आप सोच सकते हैं क्या?'
विज्ञापन
5 of 5
rahul raj singh, pratyusha banerjee
- फोटो : self
जब राहुल से पूछा गया कि इसके बाद आप क्या कदम उठाने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि 'मैं अपने आरोपों को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा। जिसने भी मेरे साथ ऐसा किया है मैं केवल उसका नाम लूंगा। जिससे उसे शर्मिंदगी का एहसास हो। मेरे इस तरह आवाज उठाने से शायद उन लोगों को फायदा मिले जो छोटे शहरों से स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं।' बता दें कि साल 2016 में प्रत्यूषा बनर्जी ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।