{"_id":"5bc7336bbdec2269385b5978","slug":"bigg-boss-with-yuvika-chaudhary-and-prince-narula-and-other-love-stories-in-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में युविका-प्रिंस ही नहीं इनकी भी बनी लवस्टोरी, इस जोड़ी ने तो शो में ही कर ली थी शादी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में युविका-प्रिंस ही नहीं इनकी भी बनी लवस्टोरी, इस जोड़ी ने तो शो में ही कर ली थी शादी
Sun, 21 Oct 2018 01:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
prince narula and yuvika chaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में प्रिंस नरूला ने अपनी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी पंजाबी रीति रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद अब प्रिंस और युविका की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं। बता दें कि इस जोड़ी का प्यार बिग बॉस सीजन 9 में परवान चढ़ा था और अब जाकर दोनों ने शादी की है। लेकिन इससे पहले भी बिग बॉस के घर में कई लवस्टोरी बन चुकी हैं.. तो आइए बात करते हैं बिग बॉस के घर की लवस्टोरी की..
2 of 7
Kushaal tondon and Gauhar Khan
सीजन 7 सात में कुशाल और गौहर खान के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों ने शो में बहुत टीआरपी बंटोरी थी। बता दें कि कुशाल को शो से बुरे बर्ताव के कारण बाहर होना पड़ा लेकिन गौहर खान ट्रॉफी लेकर ही बाहर आईं। बाहर आने के बाद दोनों के प्यार के बहुत चर्चे हुए और एक एल्बम में भी दोनों को साथ देखा गया लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।
3 of 7
bigg boss
बिग बॉस में पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस वीना मलिक भी पहुंची थीं। सीजन 10 में वह एक्टर अश्मित पटेल संग रोमांस करने के चलते सुर्खियों में आई थीं। घर में दोनों को कई बार इंटीमेट होते भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Tanisha and Arman kohli
वहीं, सीजन 7 में कुशाल और गौहर खान के साथ-साथ एक्टर अरमान कोहली और एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी के बीच भी रोमांस देखने को मिला। इस दौरान अरमान घर में कई कंटेस्टेंट्स से लड़ते भी दिखाई दिए। बता दें कि तनिषा एक्ट्रेस काजोल की बहन हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Sara khan and Ali Merchant
बिग बॉस सीजन 4 में टीवी एक्ट्रेस सारा खान और अली मर्चेंट ने तो वो कर दिखाया जो बिग बॉस के इतिहास कभी नहीं हुआ था। बता दें कि शो में दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शो में ही शादी कर ली थी। हालांकि इनकी शादी लंबी नहीं चली और दोनों अलग हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।