फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट ब्वॉयफ्रेंड के साथ लेने जा रहीं सात फेरे, सोशल मीडिया पर दिया सबूत

Sun, 19 Jan 2020 11:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ex contestant kamya panjabi share wedding card with shalabh dang
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री काम्या पंजाबी जल्द ही सात फेरे लेने जा रही हैं। 40 वर्षीय काम्या लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अब काम्या के घर शहनाइयां बजने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

bigg boss ex contestant kamya panjabi share wedding card with shalabh dang
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के कार्ड का एक वीडियो शेयर किया है। कार्ड पर काम्या और शलभ का नाम लिखा है। काम्या की शादी की तैयारियां पूरे जोरों से चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काम्या 10 फरवरी 2020 को शलभ के साथ सात फेरे लेंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ganapati Bappa Moryaa ❤️ #ShubhMangalKaSha ❤️ @shalabhdang

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

bigg boss ex contestant kamya panjabi share wedding card with shalabh dang
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

काम्या पिछले एक साल से शलभ को डेट कर रही हैं। अब उन्होंने आधिकारिक रूप से बता दिया है कि वो जल्द ही शादी करने जा रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने शादी के कार्ड की एक छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ex contestant kamya panjabi share wedding card with shalabh dang
shalabh dang and kamya punjabi - फोटो : twitter

काम्या की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ रिश्ते में बंधी थीं। शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए और 2013 में तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी है। शलभ की बात करें तो वो दिल्ली के रहने वाले हैं। शलभ हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

विज्ञापन
bigg boss ex contestant kamya panjabi share wedding card with shalabh dang
Kamya Punjabi - फोटो : instagram

काम्या पंजाबी ने अपनी और शलभ की लव स्टोरी के बारे में बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई थीं। काम्या पंजाबी ने कहा था- 'मेरी शलभ से फरवरी (2019) से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी। शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया।'

Bigg Boss 13: घर से बाहर आते ही मधुरिमा ने बताया शहनाज और सिद्धार्थ के रिश्ते का सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed