बिग बॉस में कल रात यानी 22 सितंबर को वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान हाजिर होंगे। जहां घर का बड़ा गुनहगार चुना जाएगा। बिग बॉस के घरवालों की आमसहमति के चलते करणवीर बोहरा और निर्मल-रोमिल को कालकोठरी में पूरे समान के साथ भेज दिया गया है। बता दें कि शो के मुताबिक अगले हफ्ते इनमें से एक घर से बेघर होगा....
बिग बॉस: करणवीर और रोमिल-निर्मल में से होगा एक कंटेस्टेंट घर से बेघर, सलमान लेंगे घरवालों की क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 को एक हफ्ता होने वाला है और घर में दो टास्क भी हो चुके हैं। ऐसे में अगले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए घर के 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे-सीधे नॉमिनेट किया गया है। इसमें कॉमनर जोड़ी रोमिल-निर्मल के साथ करणवीर बोहरा का नाम भी शामिल है।
.@KVBohra, #NirmalSingh aur #RomilChoudhary ko mili hai 'Kaal Kothri' ki saza aur hogaye hain vo nominate for next week's elimination! Tune in tonight at 9 PM. #BB12 #BiggBoss12@iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/Eoog1TyXzV
बता दें कि इन तीनों कंटेस्टेेट्स को कालकोठरी की सजा भी मिलेगी। बिग बॉस के ये ऐलान करने के बाद से ही करणवीर बहुत परेशान हैं। दरअसल, करणवीर को उनके क्साल वाले बयान के चलते सीधे नॉमिनेट कर कालकोठरी की सजा का पात्र माना गया है।
वहीं, रोमिली और निर्मल की हरियाणवी जोड़ी भी बिग बॉस के इस फैसले से हैरान परेशान है। खेल के मुताबिक इस वीकेंड का वार में किसी भी कंटेस्टेंट के बाहर होने की संभावना नहीं है। इसका सीधा सा मतलब है कि अगले हफ्ते करणवीर बोहरा और निर्मल-रोमिल में से कोई बाहर होगा।
आज रात 21 सितंबर के एपिसोड की बात की जाए तो घर में कैप्टेंसी की कमान संभाल रही कृति और रोशमी घर में हुकुम चलाती दिखेंगी। कृति घर में सबा खान पर काम को लेकर अपना जोर जमाती दिखेंगी तो वहीं सबा भी इसके जवाब में कृति की बातों को नजरअंदाज करती रहेंगी।
इस वक्त बिग बॉस के घर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है। जिस चीज के लिए बिग बॉस जाना जाता है वो धीरे-धीरे शो में देखने को मिल रही है। घर में खान सिस्टर्स सबा और सोमी आज रात घर में बड़ा उलटफेर करती दिखाई देने वाली हैं।