फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस Live: समुद्री टास्क में बराबरी पर पहुंचा मुकाबला, ऐसे हुआ फैसला और जीत गई एकल टीम

Wed, 26 Sep 2018 09:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
bigg boss luxury budget task is runnig
tv show

बिग बॉस के दसवें दिन की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' के गाने 'हम भी हैं जोश में' से होती है। इसके बाद सभी घरवाले समुद्री लुटेरे टास्क की तैयारियों में जुट जाते हैं। ऐसे में बिग बॉस टास्क के दूसरे पड़ाव का ऐलान करते हैं और अब एकल कंटेस्टेटं की बारी है कि वह जोड़ियों में से किसी एक को कुर्सी पर बैठाकर उसे टॉर्चर कर सोने की रिंग हासिल करें। बता दें कि श्रीसंथ आज भी इस खेल का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह अपनी टीम को मदद कर सकते हैं।

bigg boss luxury budget task is runnig
tv show

दूसरे पड़ाव के खेल की शुरुआत में जोड़ी में से सोमी खान को कुर्सी पर बैठाया गया। दीपिका और करणवीर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सोमी खान हार मान ले। ऐसे में दीपिका ने सोमी को हार मानने पर मजबूर कर दिया।

bigg boss luxury budget task is runnig
bigg boss 12

वहीं, कुर्सी पर अनूप और जसलीन की जोड़ी को चुना गया। लेकिन खेल के मुताबिक जोड़ी में से एक ही कंटेस्टेंट कुर्सी पर बैठेगा ऐसे में एकल टीम ने जसलीन को टॉर्चर करने के लिए चुना। बता दें कि जसलीन ने भी इस टास्क में हार मान ली। लेकिन इस टास्क के बीच दोनों टीमे आपस में बहुत लड़ती दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss luxury budget task is runnig
tv show

वहीं, कुर्सी पर बैठने का तीसरा नंबर घर के पहलवान शिवाशीष का आता हैं। बता दें कि शिवाशीष कुर्सी पर बैठे आगबबूला हो गए क्योंकि उनका मानना है कि करणवीर ने टास्क के दौरान उनकी आंख पर पानी का जग मार दिया। ऐसे में शिवाशीष टास्क में आपे से बाहर हो गए। वहीं, टास्क की संचालक कृति ने जोडियों को जीत का तमगा दिया। यानी अब दोनों टीमों पर दो-दो सोने की रिंग है और मुकाबला बराबर हुआ।

विज्ञापन
bigg boss luxury budget task is runnig
tv show

इसके बाद जोड़ी में से एकल टीम ने दीपक ठाकुर की जोड़ीदार उर्वशी को टॉर्चर करने के लिए चुना। लेकिन उर्वशी ने इस बाजी को आसानी से जीत लिया। लेकिन दोनों ही टीमों के पास बराबर रिंग होते हैं। लेकिन बिग बॉस ने इस जीत का फैसला टास्क की टाइमिंग के आधार पर किया और ऐसे में एकल टीम ने इस टास्क को जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed