बिग बॉस सीजन 12 में अब तक सबसे चर्चित जोड़ी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की मानी जा रही है। लेकिन इस जोड़ी ने घर का माहौल और भी गरम कर दिया है। बता दें कि कलर्स के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो आया है जिसमें जसलीन ने अपने जोड़ीदार अनूप जलोटा को दो 'किस' किए हैं। वीडियो में जसलीन द्वारा लिए गए 'किस' का प्रसारण आज रात के शो में देखने को मिलेगा।
बिग बॉस: जसलीन ने किये अनूप जलोटा को 2 'किस', कंटेस्टेंट को गिनाया शरीर का एक-एक टैटू
वीडियो में जसलीन, अनूप से यह कहती दिख रही हैं कि आप कुछ नहीं करेंगे इस पर अनूप चुपचाप खड़े हो जाते हैं और जसलीन पहले उन्हें माथे पर चूमती हैं फिर गाल पर। लेकिन वीडियो से ऐसा लग रहा है कि जसलीन अपनी लिपस्टिक का जायजा ले रही हैं। लेकिन अब जो भी हो ये आज रात के शो में देखने के बाद ही पता चलेगा।
.@anupjalota ko mil raha hai #JasleenMatharu se dher saara pyaar. Kya isse jal rahe hain ghar ke baaki umeedvaar ? #BB12 #BiggBoss12@iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/BHyu7oNAYO
— COLORS (@ColorsTV) September 26, 2018
बता दें कि इससे पहले जसलीन ने कंटेस्टेंट शिवाशीष को अपने शरीर के सारे टैटू गिनवाए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जसलीन और शिवाशीष के पास कृति भी खड़ी हैं । कृति, जसलीन से पूछती हैं कि आपने कितने टैटू बनवाए हैं। तब जसलीन कहती हैं-13। कृति और शिवाशीष दोनों जसलीन के टैटू गिनने लगते हैं । कुछ टैटू नहीं दिखते हैं तो कृति, जसलीन से कहती हैं कि दिखा रही हो या अनूप जी से पूछूं ।
A post shared by Bigg Boss 12 💙 (@biggboss_khabri) on
कृति की इस बात पर जसलीन कहती हैं- ओ प्लीज। फिर जसलीन खुद ही अपने 13 टैटू गिनवा देती हैं । बता दें कि जसलीन और अनूप ने घर में ये कहकर एंट्री ली है कि वो रिलेशन में हैं । लेकिन कैमरे पर अभी तक उनकी कोई भी केमेस्ट्री नजर नहीं आई है। लेकिन इस 'किस' वाले वीडियो को देखकर लोगों का यकीन अब सच में बदलने वाला है।
जसलीन और अनूप के अलावा घर में एक और लव केमेस्ट्री दिखने लगी है । इस नए प्यार के पंछी का नाम है शिवाशीष और कृति । जी हां, कृति और शिवाशीष की अलग ही केमेस्ट्री दिख रही है । दोनों पर्सनल बातें शेयर करते हैं। साथ ही अक्सर दोनों को साथ में समय बिताते देखा जाता है ।
