फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बिग बॉस को बताया फिक्सिंग गेम, करण जौहर पर लगाया पक्षपात का आरोप

Tue, 07 Sep 2021 04:04 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 07 Sep 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ott bhojpuri actress akshara singh said karan johar is biased host reveals audience who asked questions were team members
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी हफ्तों में पहुंच चुका है। इस रिएलिटी शो को टेलीविजन का सबसे विवादित शो कहा जाता है। अक्सर ये शो स्क्रिपटेड होने को लेकर चर्चा में रहता है। हाल ही में घर से बेघर हुईं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो शो में सवाल पूछने वाले लोगों को बिग बॉस की टीम से जुड़े सदस्य ही बता रही हैं। इतना ही नहीं अक्षरा ने बिग बॉस ओटीटी होस्ट करण जौहर पर भी कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया है।



अक्षरा ने कहा सवाल पूछने वाली आडियन्स नहीं

इस वायरल वीडियो में अक्षरा ये कहती हुईं नजर आ रही हैं कि जिन लोगों से सवाल करवाए गए वो टीम के ही लोग हैं कोई आडियन्स नहीं है। उन्होंने कहा कि उन लोगों के चेहरे मेरे जाने पहचाने तथे। अक्षरा ने बताया कि जब अचानक से लोगों ने उन पर सवालों की बौंछार की तो वो एकदम स्तब्ध रह गईं और ये सोचने लगी कि ये सब क्या हो रहा है। उन्होंने कहा मैं यही सोच रही थी कि मैंने तो ऐसा कुछ किया नहीं तो फिर ऐसा क्यों हो रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by DivyArmaan | Sid BBOTT (@sidharth__am22)

bigg boss ott bhojpuri actress akshara singh said karan johar is biased host reveals audience who asked questions were team members
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

अक्षरा और मिलिंद गाबा हुए शो से बाहर

क्योंकि इस बार बिग बॉस कनेक्शन को लेकर है इसलिए जैसे घर में आते हुए जोड़ियां बनी वैसे ही घर से जाते हुए भी घर के सदस्य को कनेक्शन में ही बेघर किया गया। बीते हफ्ते शो से मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह की जोड़ी बेघर हो गई। इन दोनों के साथ एविक्शन में दिव्या अग्रवाल भी थीं। अक्षरा ने शो के निर्माताओं और होस्ट करण जौहर पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया है। संडे के वार में अक्षरा से कई सवाल पूछे गए थे और वो सवाल करने वाले कौन थे इसका खुलासा अक्षरा ने अपनी इस वीडियो में किया।

bigg boss ott bhojpuri actress akshara singh said karan johar is biased host reveals audience who asked questions were team members
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

करण जौहर को कहा पक्षपाती

एक महिला ने जब अक्षरा से ये पूछा कि क्या उन्हें लगता है करण जौहर पक्षपाती हैं तो अक्षरा सिंह ने उनकी बात का जवाब देते हुए कहा, ‘बायस्ड हैं, बायस्ड हैं और जो ये निर्णय लिए गए हैं वो बायस्ड ही है’। अक्षरा ने आगे कहा, ‘मैंने अक्सर वीकेंड के वार में देखा है सबसे ज्यादा एक्स्पोजर शमिता शेट्टी को मिलता था। उनका जो बर्ताव था उसे देखकर ही लगता था ये जो चार लोग हैं वो अंत तक जाने वाले हैं। जिस तरह से उन्हें सबसे ऊपर रखा जाता था। जब मैं बाहर आई तो मैंने देखा शमिता जी का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो कह रही थीं मेरी स्ट्रेटेजी अंत तक रहने की है’।


View this post on Instagram

A post shared by BIG BOSS FAN (@bigboss_allupdates)

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott bhojpuri actress akshara singh said karan johar is biased host reveals audience who asked questions were team members
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

करण जौहर ने लगाई अक्षरा सिंह को फटकार

करण जौहर ने नेहा भसीन की बॉ़डी शेमिंग के लिए अक्षरा सिंह को फटकार भी लगाई थी। पिछले पूरे हफ्ते अक्षरा सिंह-नेहा भसीन के बीच काफी टकराव हुआ था। इस दौरान अक्षरा ने नेहा को अपशब्द भी कहे थे। हालांकि मिलिंद गाबा और अक्षरा के एलिमिनेशन से फैंस नाखुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss ott bhojpuri actress akshara singh said karan johar is biased host reveals audience who asked questions were team members
शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह - फोटो : Social media

अक्षरा ने शमिता को बुलाया था मौसी

अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी को मौसी कहकर संबोधित किया बल्कि वो शमिता शेट्टी की उम्र को लेकर भी शेमिंग करती हुईं देखी गईं। भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह शो में शमिता की उम्र को लेकर शेमिंग के साथ-साथ ये कहती हुईं दिखी कि शमिता उनकी मां कि उम्र की हैं। इसके बाद ये दोनों जोर-जोर से हंसने लगे और उन्हें मौसी बुलाने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed