{"_id":"61387fbef35b6b2b7761a92b","slug":"bigg-boss-ott-gauahar-khan-slams-divya-agarwal-for-embarassing-neha-for-undergarment-on-her-sink-got-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: 'अंडरगार्मेंट' विवाद में दिव्या को ट्रोल करना गौहर खान को पड़ा भारी, फैंस ने सुना दी खरी-खोटी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss OTT: 'अंडरगार्मेंट' विवाद में दिव्या को ट्रोल करना गौहर खान को पड़ा भारी, फैंस ने सुना दी खरी-खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस का घर शुरू से ही अपने हाई वोल्टेज ड्रामे के लिए मशहूर रहा है। बिग बॉस ओटीटी में भी ऐसी ही जमकर लड़ाईयां देखने को मिल रही हैं। हाल ही में नेहा भसीन और दिव्या अग्रवाल के बीच अंडरगार्मेंट को लेकर लड़ाई हो गई। अब इस लड़ाई पर बिग बॉस की पूर्व विजेता गौहर खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि नेहा भसीन ने अपना अंडरगार्मेंट्स सिंक में छोड़ दिया था और दिव्या ने इस पर नेहा से सवाल कर दिए जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हो गई।
गौहर ने लगाई दिव्या को फटकार तो हो गईं ट्रोल
अब इस पर फैंस भी दो हिस्सों में बट गए हैं। एक तरफ कुछ लोग नेहा को अपना समर्थन दिखा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दिव्या को सही ठहरा रहे हैं। अब इस पर अभिनेत्री गौहर खान ने भी इस मामले में नेहा को अपना समर्थन दिखाया और दिव्या को फटकार लगाई है। हालांकि दिव्या को ट्रोल करना गौहर के लिए भारी पड़ गया क्योंकि दिव्या के फैंस ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी।
Leaving an unwashed undergarment for the first time out is a mistake , as a girl urself , how can u make it so embarrassing for another girl ???? Calling it disgusting n making it public n causing a girl so much embarrassment on something so intimate, very sad . #sick
गौहर ने लिखा, 'पहली बार बिना धूले अपने अंडरगार्मेंट्स छोड़ देना एक गलती है, एक लड़की होते हुए आप कैसे इसे दूसरी लड़की के लिए इतना शर्मनाक बना सकती हैं। इसे गलत बताना और दुनिया के सामने इन निजी बातों का तमाशा बनाना बेहद दुख की बात है'।
3 of 5
गौहर खान
- फोटो : Instagram
अब गौहर के ऐसा कमेंट करते ही दिव्या के समर्थक गौहर को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने बताया कि वो शमिता थीं जिन्होंने सबसे पहले सिंक में पड़े अंडरगार्मेंट पर सवाल उठाए थे क्योंकि उन्हें लगा था कि वो दिव्या का है। यूजर्स ने दावा किया कि शमिता दिव्या को नीचा दिखाने के लिए ऐसा कर रही थीं क्योंकि वो उन्हें पसंद नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
एक और यूजर ने लिखा, 'गौहर पागल हो गईं हैं क्या, उन्हें दिखाई नहीं दे रहा क्या कि शमिता ने पहले अंडरगार्मेंट्स की बात उठाई थी। दिव्या ने सिर्फ ये पूछा कि ये कपड़ा किसका है और पता चला कि ये नेहा का है। वो चुप रहतीं अगर नेहा ने इसे मुद्दा बनाना शुरू ना किया होता'।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : instagram
बता दें कि शो के होस्ट करण जौहर भी कई बार दिव्या को फटकार लगाते नजर आ चुके हैं। इसके बाद करण पर फैंस ने पक्षपाती होने का आरोप लगाया था। लोगों का कहना है कि दिव्या घर में अच्छा खेल खेलती हैं लेकिन करण अक्सर उन पर ही निशाना साधते हैं। बता दें कि घर से अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा बाहर हो चुके हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में क्या होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।