हाल ही में शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी में लड़ाई झगड़े की शुरुआत हो चुकी है। इस शो को शुरू हुए अभी 7 दिन भी नहीं बीते हैं कि इस बीच घर के कई सदस्य एक दूसरे के साथ खूब बहस बाजी कर रहे हैं। बात अगर प्रतीक सहजपाल की करें तो उनकी लड़ाई घर के हर सदस्यों से हो चुकी है। शो में शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल का भी प्रतीक सहजपाल के साथ खूब बहस बाजी हुई थी। इसी कड़ी में शमिता शेट्टी की अब लड़ाई अक्षरा सिंह के साथ हुई है। इससे पहले शमिता ने प्रतीक के ऊपर अपना गुस्सा निकाला था। वहीं अब शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह की आपस में हुई ये बहसबाजी खूब सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें कि दोनों के बीच की ये लड़ाई खाने को लेकर हुई। अक्षरा का कहना है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सही खाना नहीं मिल रहा था। इस बात की शिकायत वे घर के बाकी सदस्यों से भी करती थीं।
Bigg Boss Ott: खाने को लेकर आपस में भिड़ गईं शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह, जानें फिर क्या हुआ आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन