राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में जबसे उनकी गिरफ्तारी हुई है तबसे शिल्पा शेट्टी भी लगातार सुपरडांसर चैप्टर 4 की शूटिंग करते हुए नहीं दिखीं। हालांकि शिल्पा शेट्टी इस शो का हिस्सा हैं या नहीं इस बात का अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने एक लंबी पूछताछ के बाद 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था और इसका सीधा-सीधा असर शिल्पा शेट्टी के काम पर पड़ा था।
सुपरडांसर चैप्टर 4: इस हफ्ते भी शो में नहीं दिखीं शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी ने लगाए चार चांद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी लगाएंगे चार चांद
जबसे शिल्पा शेट्टी इस शो से गईं हैं तबसे कोई न कोई सितारा अतिथि के रूप में नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो इस हफ्ते अतिथि के रूप में जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी सुपर डांसर चैप्टर 4 में नजर आएंगे। कहा जा रहा है संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ स्टेज पर धमाल मचाते दिखेंगे।
अपने पुराने गानों पर किया डांस
सुपर डांसर चैप्टर 4 के मंच पर ये सिर्फ डांस करते हुए नहीं बल्कि अपने कई पुरानी यादों को ताजा करेंगे और इसी के साथ उनके पुराने एपिक गाने ‘गजरा ने किया है इशारा, घड़ी भर का है खेल सारा’, और गली-गली में फिरता रहता पर परफॉर्म करेंगे।
कंटेस्टेंट्स के साथ होगी जमकर मस्ती
बच्चों के साथ हमेशा से मस्ती करने वाले जैकी इस खास मौके पर भी कंटेस्टेंस के साथ डांस करते हुए और एक कंटेस्टेंट पृथ्वीराज को बाइक राइड करवाते हुए दिखेंगे। अब तक इस शो में करिश्मा कपूर से लेकर रितेश जेनेलिया और हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में मौसमी चटर्जी और सोनाली बेंद्रे को बतौर गेस्ट बुलाया गया था।
शिल्पा शेट्टी के हाथ से निकले कई बड़े प्रोजेक्ट्स
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का असर सीधे-सीधे उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के करियर पर भी देखने को मिला। इस विवाद के बाद से शिल्पा शेट्टी के हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स निकल चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा विवाद के बाद सुपर डांसर के मेकर्स ने शिल्पा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि अब तक कोई ओफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। इसके अलावा उनके हाथ से कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी निकल गए हैं।