फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: इस सीजन फिर दिखेगी 'सिडनाज' की जोड़ी, घर में बना एक नया कनेक्शन

Fri, 13 Aug 2021 08:31 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 13 Aug 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ott Sidharth shukla and shehnaaz gill enter in the house divya agarwal and zeeshaan khan is the new couple know details
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी अपने पहले ही दिन से लगातार चर्चा में रहा है। पहले ही दिन घर में पहुंचे कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिली। इसी के साथ शमिता शेट्टी का भी प्रतीक के बाद अक्षरा सिंह से खाने को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। अब ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और भी दिलचस्प होता जा रहा है। क्योंकि बिग बॉस के स्टेज से जो भी कनेक्शन बनकर घर के अंदर गए हों, लेकिन अब बिग बॉस ने भी अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है।



जीशान खान ने दिव्या अग्रवाल के साथ बनाया नया कनेक्शन

दरअसल बिग बॉस ने मौजूदा प्रतियोगियों के पुराने कनेक्शन को तोड़ने और नए बनाने के लिए घर वालों को एक बाजार टास्क सौंपा था। जिसके बाद जीशान खान ने उर्फी जावेद के साथ अपना नाता तोड़कर दिव्या अग्रवाल के साथ अपना नया कनेक्शन बना लिया था। पांचवे दिन की शुरुआत बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क के साथ हुई जहां सभी कंटेस्टेंट्स ने खुद को एलिमिनेशन से सुरक्षित करने के लिए एक साथ खेला।

bigg boss ott Sidharth shukla and shehnaaz gill enter in the house divya agarwal and zeeshaan khan is the new couple know details
प्रतीक सहजपाल, अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

प्रतीक और अक्षरा बने टास्क के जज

बिग बॉस के घर में हुए इस पहले टास्क को घर के कप्तान प्रतीक सहजपाल और उनकी कनेक्शन अक्षरा सिंह ने जज किया। इस टास्क में बिग बॉस के प्रतियोगियों को अपने पार्टनर के बालों को रंगना था। अपने इस पहले ही टास्क को जीतकर नेहा भसीन और मिलिंद गाबा ने खुद को सुरक्षित किया।

bigg boss ott Sidharth shukla and shehnaaz gill enter in the house divya agarwal and zeeshaan khan is the new couple know details
निशांत भट्ट, मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram

नॉमिनेट हुए निशांत भट्ट और मुस्कान जट्टाना

इस टास्क के अलावा घर में एक और टास्क हुआ जिसमें निशांत भट्ट और मूस(मुस्कान जट्टाना) ने खुद को अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया और वो इस हफ्ते घर में रहने के लिए सुरक्षित हो गए। बता दें कि मुस्कान इस सीजन की सबसे छोटी और सबसे विवादित कंटेस्टेंट हैं। उनके गेम से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott Sidharth shukla and shehnaaz gill enter in the house divya agarwal and zeeshaan khan is the new couple know details
शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह - फोटो : Social media

पहले ही दिन से गरमाया घर का माहौल

इस साल बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच पहले ही दिन से नोंक झोंक देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है घर का माहौल और भी गरम होता जा रहा है। पहले ही हफ्ते इस घर को कौन छोड़कर जाएगा इसका खुलासा तो आने वाले रविवार को होगा। इस साल बिग बॉस की मेजबानी की कमान सलमान ने नहीं बल्कि करण जौहर ने अपने हाथ में ली है।

विज्ञापन
bigg boss ott Sidharth shukla and shehnaaz gill enter in the house divya agarwal and zeeshaan khan is the new couple know details
सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में होगी सिड्नाज की एंट्री

बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और शहनाज एक ऐसी जोड़ी है जो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती है। ये दोनों कुछ भी करते हैं तो इनके प्रशंसकों को वो खूब पसंद आता है। बिग बॉस के 13वें सीजन में इन दोनों को खूब पसंद किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर से ये दोनों रविवार को बिग बॉस ओटीटी के घर में प्रवेश करके दर्शकों का दिल जीतने के लिए बिलकुल तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed