{"_id":"61152c9d5390fa11c6780f6e","slug":"trp-week-31-anupamaa-secures-top-khatron-ke-khiladi-11-occupies-5th-position-on-the-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TRP WEEK 31: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 की टॉप-5 में एंट्री, जानिए नंबर वन पर इस बार है कौन सा शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TRP WEEK 31: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 की टॉप-5 में एंट्री, जानिए नंबर वन पर इस बार है कौन सा शो
Thu, 12 Aug 2021 07:46 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
अनुपमां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया की ओर से 31वें सप्ताह की रिपोर्ट आखिरकार आ गई है। इस बार टीवी चैनलों के कई शो की टीआरपी रेटिंग ध्यान देने लायक है। सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले शीर्ष पांच शो में कुछ ऐसे शो हैं जो पहले से ही छोटे पर्दे पर राज कर रहे हैं, हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं जो पिछले सप्ताह इस जगह पर नहीं थे। टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर जहां अनुपमां पहले नंबर पर है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे।
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
इस बार की टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में को दूसरा स्थान मिला है।पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी शो को दूसरे स्थान पर काबिज है। इसकी वजह साई और विराट की जबरदस्त केमेस्ट्री है जो फैंस को काफी पसंद आती है। शो में चल रही साई और विराट की कहानी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।

इंडियन आइडल 12
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियन आइडल 12
इंडियन आइडल 12 को सेमीफाइनल की वजह से तीसरा स्थान मिला है। इंडियन आइडल की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं।

इमली
- फोटो : सोशल मीडिया
इमली
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इमली सीरियल को झटका लगा है। बीते कई हफ्तों से लगातार तीसरे नंबर पर काबिज था, लेकिन इस हफ्ते शो चौथे स्थान पर पहुंच गया है। स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं।
विज्ञापन
खतरों के खिलाड़ी 11 के होस्ट रोहित शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खतरों के खिलाड़ी 11
इस हफ्ते खतरों के खिलाड़ी 11 ने टॉप पांच में एंट्री मार ली है। खतरनाक स्टंट वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी' को भी काफी पसंद किया जाता है। रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में हर एक कंटेस्टेंट अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देने की कोशिश कर रहा है।