अन्य सीजनों की तरह बिग बॉस का ये सीजन भी खूब धूम मचा रहा है। इस शो को शुरू हुए अभी ढंग से एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं कि कई नई चीजें हमें देखने को मिल रही हैं। हालांकि पहले ये शो कलर्स टीवी पर आता था। वहीं इस साल ये ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर आ रहा है। इस कारण 24 घंटे में आप इस शो का किसी भी समय आनंद उठा सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने से समय की बंदिश खत्म हो गई है। बिग बॉस के इस सीजन में सोशल मीडिया की लोकप्रिय स्टार मुस्कान जट्टाना ने भी भाग लिया है। शो में मुस्कान जट्टाना ने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया, जिसे सुन कर हर कोई हैरान है। उन्होंने शो के दौरान खुद को बाइसेक्सुअल बताया है। इस बात को उन्होंने प्रतीक सहजपाल के साथ बातचीत के दौरान कहा। इसे सुनने के बाद कई लोगों को इस पर विश्वास नहीं हो रहा हैै।
Bigg boss Ott: बाइसेक्सुअल हैं मुस्कान जट्टाना, बिग बॉस के घर में कहा करना चाहती हूं किसी लड़की से शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन