बिग बॉस ओटीटी खत्म होने में बस हफ्ता भर ही बचा है। ऐसे में हर प्रतियोगी यही कोशिश में लगा हुआ है कि वो अपने दर्शकों का दिल जीतकर बिग बॉस ओटीटी का खिताब अपने नाम करवाए। दर्शकों के हाथ में फैसला देने साथ-साथ बिग बॉस ने हर साल की तरह इस साल भी सभी कंटेस्टेंट्स को टिकट टू फिनाले देने का फैसला लिया। लेकिन जैसा कि सब जानते हैं कि बिग बॉस के घर में बिना टास्क किए कुछ हासिल नहीं होता। ऐसे में फिनाले में अपनी खास जगह बनाने के घर में मौजूद सभी सदस्यों ने जान लगा दी।
Bigg Boss Ott: फिनाले में नहीं मिली किसी भी कंटेस्टेंट को जगह, प्रतीक सहजपाल पर भड़के घर वाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रद्द हुआ टास्क
मूसा द्वारा लिए गए इस फैसले से प्रतीक काफी नाराज हुए। दरअसल प्रतीक चाहते थे नेहा टास्क की विजेता बने। बिग बॉस के घोषणा करने के बावजूद भी प्रतीक ने उनके फैसले को मानने से इंकार कर दिया। जिसकी वजह से बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले का टास्क ही रद्द कर दिया। इस वजह से न सिर्फ प्रतीक बल्कि किसी भी घर वाले को डाइरेक्ट फिनाले में जाने का मौका नहीं मिला।
View this post on Instagram
प्रतीक पर भड़के घरवाले
प्रतीक की इस हरकत के बाद नेहा भसीन को छोड़कर सभी घरवाले उनके खिलाफ हो गए। मेकर्स ने शो का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवाले उनपर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ दिव्या अग्रवाल बार-बार प्रतीक से ये कहती हुईं नजर आईं कि तुम्हारी वजह से मेरे हाथ से ये मौका चला गया। प्रतीक को अपनी इस हरकत के बाद घरवालों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ये बात साफ हो चुकी है कि टास्क रद्द होने से घर के सदस्यों की मुसीबत और भी बढ़ चुकी हैं। वहीं बिग बॉस के फैंस भी फिनाले को लेकर चिंतित हो गए हैं।
View this post on Instagram
बिग बॉस ने लगाई थी प्रतीक को फटकार
ये पहली बार नहीं है जब प्रतीक को बिग बॉस की फटकार पड़ी है इससे पहले जब प्रतीक और नेहा इशारों-इशारों में बाते कर रहे थे तो उस दौरान बिग बॉस ने उन दोनों को डांट लगाते हुए कहा था कि ये बिग बॉस के नियम के खिलाफ है। बिग बॉस ने इन दोनों को डांट लगाते हुए कहा कि ये बिग बॉस के नियम के खिलाफ है।
जीशान के साथ हुआ था बड़ा झगड़ा
बिग बॉस के घर में प्रतीक को सबसे अग्रेसिव कंटेस्टेंट के रूप में देखा जाता है। उनका और जीशान की लड़ाई तो हाथापाई तक आ गई थी। दरअसल टास्क के दौरान जीशान प्रतीक से झंडा खींचते हैं और इसके बाद निशांत और प्रतीक संग उनकी लड़ाई हो जाती है। जीशान और प्रतीक में धक्का मुक्की शुरू हो जाती है जिससे उनके हाथ पर खरोंच लग जाती है। इसके बाद से बिग बॉस को ये ठीक नहीं लगा इसलिए उन्होंने जीशान को बाहर का रास्ता दिखा दिया।