फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron ke khiladi 11: विशाल आदित्य सिंह ने शायराना अंदाज में कही दिल की बात, शर्माती दिखीं सना मकबूल

Fri, 10 Sep 2021 05:12 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 10 Sep 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh dedicated shayari to sana makbul rahul vaidya and other contestants tease her
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram

खतरों के खिलाड़ी में हमने कॉमेडी स्टंट्स सब देखा है, लेकिन ये शायद पहली बार जब खतरों से खेलने गए खिलाड़ियों के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। हम बात कर रहे हैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के कंटेस्टेंट्स सना मकबूल और विशाल आदित्य सिंह की, जिनका रिश्ता इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल के रिश्ते को लेकर हर कोई चुटकी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। शो के मेजबान रोहित शेट्टी भी इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।



शायराना अंदाज में विशाल ने कही दिल की बात

खतरों के खिलाड़ी के सेट से हाल ही में शो के मेकर्स ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में जहां विशाल आदित्य सिंह सना की तारीफ करते हुए अपने दिल का हाल बयां करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं सना भी विशाल आदित्य सिंह से मिली इस तारीफ के बाद खुद के एहसास को छुपा नहीं पाईं और शर्माने लगीं। विशाल ने सना के लिए एक शेर आज किया।

khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh dedicated shayari to sana makbul rahul vaidya and other contestants tease her
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram

विशाल की शायरी से इंप्रेस हुईं सना
 

सना मकबूल विशाल आदित्य सिंह की शायरी से काफी इंप्रेस दिखीं। सभी कंटेस्टेंट्स ने तो विशाल की शायरी पर ताली बजाई ही लेकिन इन सबके बीच सना मकबूल शायरी सुनकर शर्मा गईं। राहुल वैद्य सना को टीज करते हुए नजर आए। सना कई क्यूट से एक्स्प्रेशन देती हुईं भी नजर आईं। सना ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और बड़े ही प्यार से लिखा, 'हाय।'
 

khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh dedicated shayari to sana makbul rahul vaidya and other contestants tease her
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram

डिनर डेट पर हुए थे स्पॉट

विशाल आदित्य सिंह जबसे डिनर डेट पर स्पॉट हुए हैं तबसे ही लगातार इन दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में ये दोनों मुंबई के एक रेस्तरां में साथ नजर आए थे, जहां पपराजी ने डिनर के बाद इन दोनों को अपने कैमरे में कैप्चर किया। इसी दौरान ने फोटोग्राफर ने विशाल से पूछा ‘शादी कब हो रही है’? इस बात का जवाब देते हुए विशाल ने कहा, ‘शादी थोड़ी होगी? निकाह होगा। लड़की तो देखो पागल हो क्या यार।

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh dedicated shayari to sana makbul rahul vaidya and other contestants tease her
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram

लिंकअप पर विशाल नें दिया था ये जवाब
 
विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल की तस्वीर सामने आने के बाद इन दोनों के लिंकअप की खबर मीडिया  के सामने आई थी। जिसके बाद जब विशाल आदित्य सिंह से इसपर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘सना मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और मैं दुनिया को यही कहना चाहता हूं, दुनिया वालों जलों मत, एक लड़का और एक लड़की अच्छे दोस्त हो सकते हैं। जरूरी नहीं है हर रिश्ता प्यार हो। निक्की के साथ भी मैंने तस्वीर साझा की उसके साथ नाम नहीं जोड़ा’।

विज्ञापन
khatron ke khiladi 11 vishal aditya singh dedicated shayari to sana makbul rahul vaidya and other contestants tease her
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Instagram

श्वेता तिवारी ने कहा ये आज कल के बच्चे

शो की शूटिंग के दौरान अक्सर हमने विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी की कई तस्वीरें देखी। ऐसे में जब श्वेता तिवारी मीडिया के सामने आईं तो उनसे इन दोनों की इस डिनर डेट के बारे में पूछा गया। इन दोनों के डिनर डेट पर जवाब देते हुआ कहा, ‘क्या कहूं? उसे लड़की मिल गयी तो मिल गयी’। आगे उन्होंने कहा, ‘आज कल के बच्चे मां बाप से पूछकर कुछ नहीं करते’। बता दें कि विशाल आदित्य सिंह ने इससे पहले सना के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिस पर निक्की तंबोली ने कमेन्ट करते हुए लिखा था, ‘लव इज इन द एयर’।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed