फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: ब्रेकअप के बाद भी प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल का कनेक्शन बरकरार, अभिनेत्री बोलीं- अब लगता है...

Thu, 04 Nov 2021 02:39 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 04 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ott winner divya agarwal open up about her break up with priyank sharma says we both are donkey
दिव्या अग्रवाल, प्रियांक शर्मा - फोटो : Instagram

दिव्या अग्रवाल ने बहुत ही कम समय में टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। उन्होंने टीवी रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला से अपनी शुरुआत की थी। जिसके बाद वो एस ऑफ स्पेस और रागिनी एमएमएस में नजर आईं। हाल ही में दिव्या ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम की। दिव्या अग्रवाल अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपने निजी रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। वरुण सूद से पहले दिव्या अग्रवाल अभिनेता प्रियांक शर्मा को डेट कर रही थीं।



प्रियांक से ब्रेकअप पर की बातचीत

दिव्या अग्रवाल ने लंबे समय के बाद प्रियांक से अपने ब्रेकअप के बारे में बातचीत की। प्रियांक बिग बॉस सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे, जहां दिव्या अग्रवाल घर में जब मेहमान बनकर आईं तो उन्होंने प्रियांक को काफी खरी-खोटी सुनाई। दिव्या ने इस मीडिया बातचीत में कहा कि वह अब बिलकुल बदल गई हैं और अब उन्हें ये समझ आता है कि इस तरह की स्थिति में किस तरह से रिएक्ट करना है।

bigg boss ott winner divya agarwal open up about her break up with priyank sharma says we both are donkey
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण सूद के साथ हैं रिश्ते में

दिव्या अग्रवाल इन दिनों वरुण सूद को डेट कर रही हैं। लेकिन वो इससे पहले प्रियांक शर्मा और वरुण सूद बेनाफ्शा सूनावाला को डेट कर रहे थे। हालांकि बिग बॉस के घर में आने के बाद प्रियांक और बेनाफ्शा एक-दूसरे के करीब आ गए थे। जिसके बाद बिग बॉस के घर में जाकर दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा से ब्रेकअप करने का निर्णय लिया था।

bigg boss ott winner divya agarwal open up about her break up with priyank sharma says we both are donkey
दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या ने कहा मुश्किलों से भरा समय था

दिव्या अग्रवाल ने मीडिया से एक खास बातचीत के दौरान कहा कि, ‘वह समय मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था, क्योंकि उस समय मुझे कोई मार्गदर्शन करने वाला नहीं था। स्पिल्ट्सविला से पहले मैं काम कर रही थी लेकिन मुझे मीडिया अटेन्शन नहीं मिलती थी। कोई भी मुझसे कोई सवाल नहीं पूछता था। लेकिन स्पिल्ट्सविला के बाद जो हुआ वह एक पारियों की कहानी से कम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott winner divya agarwal open up about her break up with priyank sharma says we both are donkey
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

मैंने सोचा इसे रोकना होगा

दिव्या ने कहा मैंने हमेशा सोचा कि मैं बहुत ही क्लियर बातचीत मीडिया से करूं और उन्हें सीधे तौर पर बात करूं, लेकिन जब भी मैं मीडिया को सच बताती थी मेरे ही सामने चीजें गलत तरह से आती थी। उसके बाद ही मैंने फैसला किया था कि अब इसे रोकना होगा। अब मैं बिलकुल अलग इंसान हूं और अगर किसी भी रिएलिटी शो में जाकर मेरा पार्टनर ऐसा करेगा तो मैं उसे घर से निकाल दूंगी।

विज्ञापन
bigg boss ott winner divya agarwal open up about her break up with priyank sharma says we both are donkey
दिव्या अग्रवाल, प्रियांक शर्मा - फोटो : Instagram

दिव्या और प्रियांक की होती है बातचीत

दिव्या ने कहा आज मैं पूरी तरह से बदल चुकी हूं, लेकिन एक समय था जब मुझे समझ नहीं आता था तो मुझे अपना फोन बंद करके घर जाना पड़ा। मैं बस इसे रोकना चाहती थी, इसलिए मैं वहां गई। आज जब मैं प्रियांक से बात करती हूं तो लगता है कि हम कितने गधे थे। हमें एक-दूसरे के साथ कनफ्यूजन क्लियर करना चाहिए था। प्रियांक से ब्रेकअप के बाद दिव्या और वरुण की मुलाकात एक रिएलिटी शो के दौरान हुई और वही से दोनों के प्यार की कहानी शुरू हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed