फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश की आंखों से छलके आंसू, निशांत को कह दी यह बात

Thu, 04 Nov 2021 02:29 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 04 Nov 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash gets emotional says to nishant bhatt i don't think i am your priority
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी प्रकाश जब बिग बॉस 15 के घर में आई थीं तो उनके रिश्ते लगभग घर में हर किसी के साथ बहुत अच्छे थे। लेकिन पांचवें हफ्ते में आते-आते जहां तेजस्वी की यही कोशिश रही कि वो सबके साथ अच्छी रहें तो वही तेजस्वी भी अब कुछ घरवालों के निशाने पर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी के करण हो या जय या फिर निशांत भट्ट हर किसी के साथ अब घर में रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से तेजस्वी घर में काफी उदास नजर आईं।



निशांत ने कहा तुम मेरे करीब हो

तेजस्वी को अकेला बैठे देखकर निशांत उनके पास आए और निशांत ने उन्हें कहा, ‘तुम्हें पता है इस घर में मैं तुम्हें अपने सबसे करीब लोगों में से एक मानता हूं। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘मैं तेरे सबसे करीब नहीं हूं, जिसके जवाब में निशांत ने कहा, ‘मैंने तुझे पहले दिन से ये कहा है कि प्रतीक मेरा दोस्त है और शमिता के साथ मेरी नहीं जमती, लेकिन उनके साथ मेरा बॉन्ड है ये भी मैंने तुझे बताया है’।

bigg boss 15 tejasswi prakash gets emotional says to nishant bhatt i don't think i am your priority
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

निशांत ने तेजस्वी को बताया अपनी प्राथमिकता

निशांत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘शमिता और प्रतीक से मैं करीब हूं इसका मतलब ये नहीं है कि तू मेरी प्राथमिकता नहीं है। जंगल से लेकर घर तक के सफर तक मैंने हमेशा तुझे अपना करीब माना है’। निशांत की बात का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘मुझे ये चीज कभी भी तेरे एक्शन में नहीं दिखी है। इन दोनों के अलावा मुझे लगता है करण भी तेरी प्राथमिकता हो सकता है’।

bigg boss 15 tejasswi prakash gets emotional says to nishant bhatt i don't think i am your priority
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने कहा मैं बाद में आती हूं

तेजस्वी ने निशांत को उनकी प्राथमिकता के बारे में बोलते हुए कहा, ‘मैं तेरी लिस्ट में बहुत बाद में आती हूं, तेरे को कुछ होता है तो तेरे को संभालने के लिए यहां हैं दो लोग, लेकिन मेरे पास यहां पर कोई नहीं है। मैं इस घर में जो भी कर रही हूं सब अकेले कर रही हूं। मुझे ये बात दिल पर लगती है कि मेरे साथ कोई नहीं है’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash gets emotional says to nishant bhatt i don't think i am your priority
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी की आंखो में आए आंसू

तेजस्वी ने निशांत से बातचीत में कहा, ‘मैं जैसी बंदी हूं अगर मुझे लगता है ना कि मैं किसी की प्राथमिकता लिस्ट में नहीं हूं तो मैं वहां से बिलकुल ही हट जाती हूं और मैं करण के साथ भी यही कर रही हूं’। जिसका जवाब देते हुए निशांत ने कहा, ‘अगर ऐसा है तो मुझे बता दे ताकि मैं भी क्लियर रहूं। निशांत की ये बात सुनने के बाद तेजस्वी की आंखो में आंसू आ गए’।

विज्ञापन
bigg boss 15 tejasswi prakash gets emotional says to nishant bhatt i don't think i am your priority
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने कहा मुझे अब वो फीलिंग ही नहीं आ रही

तेजस्वी ने निशांत को कहा कि अब मुझे तेरी तरफ से वो फीलिंग ही नहीं आ रही है। मुझे अब खुद के लिए खेलना है, क्योंकि मुझे पहले बहुत विश्वास था तुझ पर, मैं तुझे लाइक करती थी। लेकिन अब मुझे लगता है कि तेरे लिए मैं इतनी महत्वपूर्ण नहीं हूं’। जिसका जवाब देते हुए निशांत ने कहा, ‘हम जो मस्ती मजाक करते हैं फिर वो ठीक है बाकी अपना-अपना गेम खेलते हैं’।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed