21 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा प्रीमियम पर शुरू हुए रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को आज उसका विजेता मिल जाएगा। शो अपने बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार है। अनिल कपूर के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो के फिनाले का प्रसारण आज रात 9 बजे होगा। वहीं, अब इस सीजन की दो पूर्व प्रतियोगियों पौलोमी दास और मुनीषा खटवानी ने विजेता को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही साझा किया है कि वह किसके हाथ में विजेता की ट्रॉफी देखना चाहती हैं-
Bigg Boss OTT3: पूर्व प्रतियोगी और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी ने की भविष्यवाणी, ये सितारा उठाएगा ट्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस ओटीटी 3' की पूर्व प्रतियोगी पौलोमी दास ने विजेता पर अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री ने कहा, 'इस समय, मैं वास्तव में नहीं जानती कि किसे जीतना चाहिए। मैंने हमेशा रणवीर शौरी का समर्थन किया है क्योंकि वह सबसे योग्य हैं। उन्होंने जिस तरह से शुरुआत की, उससे उनमें बिग बॉस विजेता के गुण मौजूद थे। मेरे लिए, वही शो के विजेता हैं।'
वहीं, मशहूर टैरो कार्ड रीडर और शो की पूर्व प्रतिभागी मुनीषा खटवानी ने भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है। मुनीषा ने कहा, 'मैं नेजी और सना मकबूल को टॉप 2 में देखती हूं और सना के जीतने की संभावना थोड़ी अधिक है।'
Bigg Boss OTT 3 Finale Live: फिनाले की रात में 'स्त्री' का होगा धमाल, श्रद्धा-राजकुमार बढ़ाएंगे शो की शोभा
मुनीषा खटवानी ने आगे साझा किया, 'सना मकबूल और नेजी दोनों के पास इस समय मजबूत आंकड़े हैं और मैं उन्हें टॉप पर देखती हूं, लेकिन सना के विजेता बनने की थोड़ी ज्यादा संभावना है। उसके सितारे अभी बहुत शक्तिशाली हैं। नेजी के पास भी जीतने की संभावना है, लेकिन सना ग्रह शुक्र की तरह इस समय विशेष रूप से मजबूत हैं, इसलिए वह ट्रॉफी उठा सकती हैं।'
Ulajh Movie Review: गुलशन ने नहीं खिलने दिया जान्हवी का चमन, कलाकारों के रुआब में उलझी सुधांशु सरिया की फिल्म
मुनीषा खटवानी ने अपनी बात में जोड़ा, 'दोनों के सितारे बहुत शक्तिशाली हैं। इसलिए मेरे लिए सटीक रूप से कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन जो भी जीतेगा, इन दोनों को इस शो से बहुत फायदा होगा।' जानकारी हो कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता की रेस में नेजी, रणवीर शौरी, सना मकबूल, साई केतन राव और कृतिका मलिक शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी विजेता को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। विनर के तौर पर नेजी और सना मकबूल का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, आज फिनाले एपिसोड से कन्फर्म हो जाएगा कि कौन सा सितारा विनर का खिताब अपने नाम करेगा।
Vedaa: 'यह मेरे करियर के लिए बहुत जरूरी फिल्म है', वेदा में काम करने पर बोलीं शरवरी, कहा- यह जरूर सफल होगी