फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जसलीन को डेट करने पर अनूप जलोटा का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- 'अमोल पालेकर समझा था शक्ति कपूर निकला'

Mon, 17 Sep 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss season 12 Anup Jalota and Jasleen Matharu relationship reaction on social media
jalota

'बिग बॉस सीजन 12' का धमाकेदार आगाज हो गया है। शो में इस बार 17 कंटेस्टेंट है जिसमें कुछ सिंगल तो कुछ जोड़ियों में आए है। हर बार की तरह इस बार भी शो में मसाला भरपूर है। सलमान खान ने एक एक करके सभी कंटेस्टेंट को रूबरू करवाया। इन सबसे में से जिस पर सबकी निगाहें आकर टिकी वह अनूप जलोटा हैं। अनूप जलोटा शो में जसलीन मथारू के साथ आए जिनके साथ वह रिलेशनशिप में हैं। जसलीन उम्र में भजन गायक अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं। इन दोनों के शो में हिस्सा लेने के बाद सोशल मीडिया पर भजन गायक का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं इन दोनों के रिश्ते को लेकर यूजर सोशल मीडिया पर किस तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Bigg Boss season 12 Anup Jalota and Jasleen Matharu relationship reaction on social media
anup jalota with jasleen

भजन गायक अनूप जलोटा 65 साल के है जबकि जसलीन 28 साल की है। यानी कि दोनों में उम्र का फासला काफी अधिक है। शो के दौरान ही इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया जिसे जानने के बाद सलमान खान सहित शो में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। यह दोनों जोड़ीदार के तौर पर 'बिग बॉस' में आए है। इन दोनों के शो में आते ही सोशल मीडिया पर हर जगह इन दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं।

Bigg Boss season 12 Anup Jalota and Jasleen Matharu relationship reaction on social media
anup jalota and jasleen matharu

अनूप जलोटा के जसलीन से रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा - 'घोर कलयुग है, प्यार आजकल बहुत ज्यादा अंधा हो गया है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'भजन, सुनना आज से बंद। विश्वास उठ गया। इतना भजन गाने के बाद इसका हृदय जब भगवान की तरफ नहीं झुका, तो मेरी तो उम्र ही है ध्यान भटकने वाली। मेरी क्या झुकेगी।'
 






 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss season 12 Anup Jalota and Jasleen Matharu relationship reaction on social media
anup jalota

एक और यूजर ने लिखा - 'सिंगल होने का आजतक दुख नहीं हुआ। आज पहली बार दुख हो रहा है। सही में प्यार अंधा होता है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'डैडी की कमी महसूस नहीं होगी।' एक और यूजर ने आगे लिखा - मैं अनूप जलोटा को अमोल पालेकर समझता था, यह तो शक्ति कपूर निकला।' न केवल सोशल मीडिया बल्कि घरवालों के मन में भी अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 'बिग बॉस 12' शो के ग्रैंड प्रीमियर खत्म होने के बाद अपकपिंग एपिसोड में इसकी झलक भी दिखाई गई थी।
 




 


 

विज्ञापन
Bigg Boss season 12 Anup Jalota and Jasleen Matharu relationship reaction on social media
anup jalota and jasleen

आपको बता दें, अनूप जलोटा 3 शादियां कर चुके हैं और वह बीते 3 साल से जसलीन के साथ रिलेशनशिप में है। शो के दौरान जसलीन ने बताया कि वह अनूप की शिष्या हैं और धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। शो के दौरान जसलीन ने यह भी कहा कि उनके परिवार को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। शो के दौरान ही उन्हें इस बात का पता चलेगा लेकिन मैं उनके सभी सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed