कुछ ही देर पहले आए प्रोमो को देखकर ऐसा लगता है कि इस बार 'बिग बॉस' के फैंस को पहले ही दिन से भरपूर मसाला मिलने वाला है। इस शो का आगाज तो धमाकेदार हुआ ही लेकिन अब ऐसा लगता है घरवालों के निशाने पर एक 'विचित्र जोड़ी' पहले दिन से ही आ गई है। यह जोड़ी कोई और नहीं बल्कि भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी पार्टनर जसलीन मथारू की है।
बिग बॉस 12: घरवाले उठाएंगे अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते पर सवाल, पहले दिन ही मच जाएगा बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के ग्रैंड प्रीमियर में ही इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा सबके सामने कर दिया था। यह दोनों बीते 3 साल के एक दूसरे को डेट कर रहे हैं जिसका खुलासा पहली बार इन दोनों ने शो के प्रीमियर के दौरान किया। जसलीन उम्र में अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं जिस वजह से यह जोड़ी पहले दिन से ही न केवल सोशल मीडिया बल्कि घरवालों के निशाने पर भी आ गई है।
'द खबरी' ने एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है जिसमें घरवाले अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में 'बिग बॉस सीजन 11' के पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान और हितेन तेजवानी भी नजर आ रहे हैं जो घरवालों के सामने इन दोनों से कुछ सवाल कर रहे हैं।
#BB12 #PromoForTonight
HMs are confused for @anupjalota and #JasleenMatharu relationship#BiggBoss12 pic.twitter.com/3rMrCNwJK3
वीडियो में आप देखेंगे कि अनूप और जसलीन एक साथ बैठे हुए हैं और उन पर बारी बारी से सभी घरवाले कुछ सवाल पूछ रहे हैं। शो में बतौर कॉमनर आए शिवाशीष मिश्रा कह रहे हैं कि 'जो केमिस्ट्री की बात आप लोग कर रहे हैं वो है क्या? आप लोग गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड है..लवर हैं या फिर लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं?' वीडियो में दिखाया गया है कि सवाल सुनकर जसलीन भड़क जाती हैं।
जसलीन कहती हैं - 'यहां पर हम बतौर कपल आए हैं, तो क्या मैं इनको यह बोलूंगी कि यह मेरे ब्वॉयफ्रेंड हैं। इसी बीच हिना खान कहती है - 'आप रिश्ते को स्वीकार करना चाहती हैं या नहीं?' तभी जसलीन कहती हैं - 'यह हम दोनों के बीच की आपसी समझ है आप इस पर क्यों कमेंट कर रही हैं?' इस 30 सेकेंड के वीडियो को देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि 'बिग बॉस सीजन 12' शुरू से ही फैंस का मनोरंजन करने की भरपूर कोशिश कर रहा है।