फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: जब विदेशी बालाओं ने शो में लगाया ग्लैमर का तड़का, इन हसीनाओं की चमकी किस्मत

Fri, 01 Oct 2021 09:32 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 01 Oct 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss Sunny leone to natashan stankovic these foreign celebrities brought more trp to show and got instant popularity
नताशा स्टेनकोविक, एली अवराम - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 दो अक्तूबर को प्रसारित होने जा रहा है। टीवी के इस विवादित शो को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है और फैंस इस सीजन के लिए काफी उत्साहित हैं। बिग बॉस के अब तक 14 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और हर सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं इस बार फिर सेलेब्स की लिस्ट देखकर लग रहा है कि शो में जबरदस्त धमाका होने वाला है। इस सीजन करण कुंद्रा डोनल बिष्ट, उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल नजर आएंगे साथ ही जय भानुशाली के भी घर में एंट्री को लेकर खबरें आ रही हैं।



बिग बॉस में नजर आईं थीं ये हसीनाएं

इस बार का सीजन जंगल थीम पर है और सलमान खान एक बार फिर जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि बिग बॉस का घर सिर्फ यहां के सेलेब्स के लिए ही नहीं बल्कि विदेशी कलाकारों के लिए भी हमेशा खुला रहा है। अब तक कई विदेशी सितारे इस शो का हिस्सा बन चुके हैं और उन्हें बिग बॉस में आने का जबरदस्त फायदा भी मिला था। तो चलिए आपको बताते हैं कि शो में अब तक कौन कौन सी विदेशी बालाएं आ चुकी हैं नजर।

Bigg boss Sunny leone to natashan stankovic these foreign celebrities brought more trp to show and got instant popularity
पामेला एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया

पामेला एंडरसन

हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन शो में कुछ ही दिनों के लिए आईं थीं लेकिन फैंस को उन्हें देखना काफी अच्छा लगा था। बेवॉच अभिनेत्री ने शो में कुछ दिनों के अपीयरेंस के लिए ही करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं फैंस को उन्हें साड़ी में देखना और खाना बनाते देखना काफी मजेदार लगा था।

Bigg boss Sunny leone to natashan stankovic these foreign celebrities brought more trp to show and got instant popularity
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

सनी लियोनी

बॉलीवुड में आने से पहले पूर्व अडल्ट स्टार सनी बिग बॉस के घर में नजर आईं थीं। फैंस को उनकी क्यूटनेस काफी अच्छी लगी थी। इसके बाद एक एपिसोड में महेश भट्ट कंटेस्टेंट्स से मिलने आए जब उनकी नजर सनी पर पड़ी और उन्होंने सनी को फिल्म जिस्म 2 में रोल ऑफर कर दिया जो उनके करियर का जबरदस्त टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss Sunny leone to natashan stankovic these foreign celebrities brought more trp to show and got instant popularity
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया

नताशा स्टेनकोविक

सर्बियन मॉडल और अभिनेत्री नताशा बिग बॉस सीजन 8 में करीब चार हफ्ते रही थीं। इस दौरान उन्होंने घर में खाना भी बनाया था और दूसरे काम भी किए थे। नताशा ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी की है और उनका एक प्यारा से बेटा भी है।

विज्ञापन
Bigg boss Sunny leone to natashan stankovic these foreign celebrities brought more trp to show and got instant popularity
एली अवराम - फोटो : twitter

एली अवराम

एली बिग बॉस का हिस्सा बनी थी और इस शो ने उनके करियर को नई उड़ान दी। एली अब फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने मलंग, पोस्ट ब्वॉय्ज और मिक्की वायरस में काम किया है। हाल ही में वो आमिर खान संग एक डांस सीक्वेंस में भी नजर आईं थीं जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed