{"_id":"5bb5bbd1867a555e0d7b2091","slug":"binita-jain-first-crorepati-of-kaun-banega-crorepati-season-10-says-never-thought-for-win-1-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: ऑप्शन आने से पहले ही 1 करोड़ के सवाल का जवाब जानती थीं बिनीता जैन, अब पूरा देश हुआ नतमस्तक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10: ऑप्शन आने से पहले ही 1 करोड़ के सवाल का जवाब जानती थीं बिनीता जैन, अब पूरा देश हुआ नतमस्तक
Thu, 04 Oct 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
kbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 10' में डिब्रूगढ़-असम से आईं बिनीता जैन ने इतिहास रच दिया है। शो के 21वें एपिसोड में ही बिनीता एक करोड़ जीतने वाली इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं । बिनीता अब देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं ।
2 of 7
kbc
1 करोड़ रुपए जीतने के बाद से बिनीता लगातार इंटरव्यू दे रही हैं । बिनीता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो दो बच्चों की मां हैं । साल 2003 में उनके पति का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था । करीब डेढ़ साल तक बिनीता ने उनका इंतजार किया लेकिन वो नहीं लौटे ।
3 of 7
kbc
इसके बाद बिनीता ने अपने बच्चों के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया । उन्होंने गुवाहाटी में एक कोचिंग सेंटर खोला और अब वहां इंग्लिश और सोशल साइंस की टीचर हैं । बिनीता केबीसी में आने के लिए सीजन 1 से कोशिश कर रही थीं । उन्होंने कहा, 'मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि कभी एक करोड़ रुपए जीत पाऊंगी । मैंने सोचा था कि 12 लाख 50 हजार तक ही जीतूंगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
kbc
बिनीता आगे कहती हैं, 'पहले दो सवालों का जवाब देने में मैंने काफी समय लगाया लेकिन फिर अमिताभ बच्चन ने बोला कि आराम से खेलिए और डरने की जरूरत नहीं है । उसके बाद मैं बिल्कुल रिलैक्स हो गई । मैं भूल गई कि कैमरे के सामने हूं और लाखों लोग मुझे देख रहे हैं ।'
विज्ञापन
5 of 7
kbc
लगातार इंटरव्यू देने पर बिनीता कहती हैं, 'हर जगह से मुझे कॉल आ रहे हैं । ये मेरे लिए बिल्कुल नया है । मैंने एक लो प्रोफाइल लाइफ जी है और कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी पब्लिसिटी मिलेगी ।' बिनीता ने बताया कि 1 करोड़ के सवाल का जवाब उन्हें ऑप्शन आने से पहले ही पता था । लेकिन उन्हें लगा कि इतना आसान सवाल एक करोड़ का कैसे हो सकता है इसलिए मैंने जवाब देने में थोड़ा समय लिया । हॉट सीट पर बैठने का अनुभव भी शेयर किया । बता दें कि बिनीता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।