{"_id":"5bb6100e867a5529241e5639","slug":"binita-jain-is-fifth-woman-crorepati-contestant-of-kbc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: बिनीता जैन ही नहीं ये 4 महिलाएं भी बनीं करोड़पति, एक तो पिछले सीजन में जीती थी 1 करोड़","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: बिनीता जैन ही नहीं ये 4 महिलाएं भी बनीं करोड़पति, एक तो पिछले सीजन में जीती थी 1 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Binita Jain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का मोस्ट पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने सफल 10वें सीजन में चल रहा है। इस शो की ज्यादा शोभा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बढ़ाते हैं, इसलिए इसे घर-घर में पसंद किया जाता है। शो के अब 9 सीजन हो चुके हैं और 10वां सीजन चल रहा है। ऐसे में केबीसी के 10 सीजन में से 5 महिलाएं करोड़पति बन चुकी हैं। वर्तमान सीजन में बिनीता जैन पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बनी हैं...तो आइए जानते हैं बिनीता से पहले बनीं इन 4 करोड़पति महिलाओं के बारे में...
2 of 5
kbc
साल 2010 में शो का चौथा सीजन 'बॉलीवुड के शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। बता दें कि इस सीजन को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन (11 अक्टूबर ) को शुरू किया गया था। इस सीजन की टैगलाइन थी 'कोई भी सवाल छोटा नहीं होता।' इसी सीजन से केबीसी स्टार प्लस से सोनी चैनल पर प्रसारित होने लगा था। इस शो में 15 से 13 सवाल कर दिये गए थे और 1 करोड़ के प्राइज के साथ जैकपॉट सवाल 5 करोड़ रुपये का था। बता दें कि झारखंड के गिरीडीह की रहने वाली राहत तस्लीम ने शो में एक करोड़ रुपये जीते थे। वह शो की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट थीं।
3 of 5
kbc
केबीसी के सीजन 7 में प्राइज मनी 5 से बढ़ाकर 7 करोड़ कर दी गई और शो की टैगलाइन सीखना बंद तो जीतना बंद थी। वहीं, शो में 13 से बढ़ाकर एक बार फिर 15 सवाल कर दिए गए। शो में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की फिरोज फातिमा एक करोड़ रुपये जीतकर शो की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc
उस वक्त कैंसर से जूझ रही मुंबई निवासी मेघा पाटिल अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाले मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 8' में 1 करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बनी थीं। शो से कुछ ही समय पहले पाटिल स्तन कैंसर से उबरी थीं लेकिन बाद में उनके लीवर में कैंसर पाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
KBC 9 Winners Anamika Majumdar
इसके बाद केबीसी के पिछले और सीजन 9 में झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार ने 14 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बनी थीं। अनामिका ने भी शो में 1 एक करोड़ रुपये जीते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।