{"_id":"5bb5fc1e867a556c170e50a0","slug":"bigg-boss-12-anup-jalota-become-romantic-for-jasleen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: घर में पहली बार रोमांटिक हुए अनूप ने जसलीन संग की मस्ती, ब्रेकअप के बाद फिर हुए करीब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: घर में पहली बार रोमांटिक हुए अनूप ने जसलीन संग की मस्ती, ब्रेकअप के बाद फिर हुए करीब
Thu, 04 Oct 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 की सबसे चर्चित जोड़ी अनूप और जसलीन में कुर्बानी टास्क के दौरान ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप की वजह कोई और नहीं बल्कि खुद जसलीन थीं। दरअसल, कुर्बानी टास्क में जसलीन ने अनूप जलोटा से ज्यादा अपने कपड़ों को अहमियत दी जिसकी वजह से अनूप उनसे खफा हो गए। वहीं, कलर्स के ट्विटर हैंडल पर आई इस वीडियो में अनूप घर में जसलीन को छेड़ते दिख रहे हैं...तो आइए जानते हैं क्या है हकीकत..
2 of 5
bigg boss
वीडियो में जसलीन और अनूप के अलावा सौरभ पटेल, दीपक ठाकुर और सोमी खान नजर आ रही हैं। वहीं, जसलीन और अनूप एक दूजे से दूर बैठे हुए हैं। ऐसे में अनूप ने जसलीन को देखते हुए कहा कि 'तुम्हारे कानों के टॉप्स बहुत अच्छे लग रहे हैं, इस पर जसलीन हंसती हुई बोलती हैं कि मेरे टॉप्स के साथ मेरे बाल भी शोभा दे रहे हैं, इतने में अनूप मौके का फायदा उठाकर बोलते हैं कि अगर कुर्बानी टास्क में ये बाल कटवा लिये होते तो हम नॉमिनेट ना होते।'
3 of 5
bigg boss
वहीं, अनूप की ये बात सुन वहां मौजूद सौरभ, दीपक, सोमी और जसलीन हंसते हुए सोच में पड़ जाते हैं। इसके बाद अनूप,जसलीन से कहते हैं कि 'अगर कोई तुम्हारे कपड़े किडनैप कर ले और कहे कि अनूप को दे दो और कपड़े ले जाओ तो तुम अपने कपड़ों के लिए मुझे दे दोगी। लेकिन इस पर जसलीन ने कहा कि नहीं 'मैं आपको नहीं दूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और श्रीसंथ के साथ-साथ अनूप-जसलीन की जोड़ी भी नॉमिनेट हुई है। लेकिन अभी तक इन सभी कंटेस्टेंट्स में से श्रीसंथ और सृष्टि पर बाहर होने का खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
बिग बॉस में अनूप और जसलीन की जोड़ी सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसी के चलते शो में दर्शकों का इन दोनों पर ज्यादा फोकस बना रहता है। लेकिन यह जोड़ी बिग बॉस के घर में कुछ कमाल नहीं कर पा रही है। ऐसे में इस जोड़ी को शो में आगे जाने के लिए मेहनत करनी ही होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।