मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 12 धीरे-धीरे शो के कॉन्सेप्ट पर अब खरा उतर रहा है। घर का माहौल दो हफ्ते के बाद गरमाना शुरू हो गया है। ऐसे में हम बात करेंगे कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर की। दीपक अकेले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो घर में सबसे सधा हुआ खेल रहे हैं। इसलिए इस हफ्ते उनसे करणवीर बोहरा, सबा-सोमी, श्रीसंथ और अब जसलीन लड़ती नजर आ रही हैं।
बिग बॉस: अनूप की गर्लफ्रेंड जसलीन से भिड़े दीपक ठाकुर, चुपचाप देखते रहे भजन सम्राट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह से दीपक को घर में घेरा जा रहा है इससे यही साबित होता है कि घरवाले दीपक को आगे जाने से जरूर रोकते नजर आएंगे। बता दें कि शो के मुताबिक, दीपक और जसलीन में तू-तू मैं-मैं नजर आई। दरअसल, यह पूरा विवाद जसलीन से शुरू हुआ जब उन्होंने घर में सफाई करते वक्त दीपक के बिस्तर पर झाड़ू लगा दी।
Kya #DeepakThakur ne ki badtameezi #JasleenMatharu se ya hai ye koi galatfehmi? Janne ke liye dekhiye #BB12 aaj raat 9 baje. #BiggBoss12 pic.twitter.com/vdfyHN3eV2
— COLORS (@ColorsTV) October 4, 2018
इसके बाद दीपक ने जसलीन को तुरंत जवाब देना मुनासिब समझा। जसलीन के बिस्तर पर झाड़ू लगाते ही दीपक पूरी तरह से बौखला गए। ऐसे में जसलीन का भी पारा गरम हो गया और वह दीपक पर बरस पड़ीं। इसके थोड़ी देर बाद जसलीन के जोड़ीदार अनूप जलोटा वहां पहुंचे।
बता दें कि जिस तरह से घर में दीपक को घेरने की कोशिश की जा रही है उससे साफ जाहिर होता है कि दीपक घरवालों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहे हैं। अगर शो की ताजा अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, सृष्टि रोडे, करणवीर बोहरा और अनूप-जसलीन की जोड़ी नॉमिनेट हुई है।
आखिर में घर में ज्वालामुखी टास्क में कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स सेलिब्रिटिज पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह कैप्टेंसी टास्क है। इस टास्क के जीतने के बाद ही फैसला किया जाएगा कि कौन घर का अगला कैप्टन चुना जाएगा। टास्क के मुताबिक, जिस कंटेस्टेंट के कंटेनर में सबसे ज्यादा गेंदें होगी वहीं घर में कैप्टन बनेगा।