{"_id":"5d26c0278ebc3e6cc7689a1c","slug":"bipasha-basu-done-wedding-preparation-in-kasautii-zindagii-kay-for-karan-singh-grover-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति की 'शादी' के लिए बिपाशा बसु ने खुद की सारी तैयारी, एकता कपूर को नहीं कर पाईं मना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पति की 'शादी' के लिए बिपाशा बसु ने खुद की सारी तैयारी, एकता कपूर को नहीं कर पाईं मना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bipasha Basu and Karan Singh Grover
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगाली बाला बिपाशा बसु की बोल्डनेस का जवाब नहीं है। वह फिल्मों से दूर होकर भी सुर्खियों के करीब रहती हैं। कभी अपने बोल्ड विज्ञापनों को लेकर तो कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर। लेकिन, इस बार बिपाशा जिस बात को लेकर खबरों में लौटी हैं, वह है उनकी शादी का एलबम। अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बंगाली रीति रिवाज से शादी करने वाली बिपाशा ने अपना यह एलबम साझा किया है।
2 of 5
Kasautii Zindagii Kay
- फोटो : twitter
बिपाशा ने ऐसा छोटे पर्दे के शो 'कसौटी जिंदगी के' में एक नकली शादी को असली टच देने के लिए। जी हां, दरअसल करण सिंह ग्रोवर इस सीरियल में निगेटिव लीड कर रहे हैं और इसकी कहानी के मुताबिक अब सीरियल की महिला किरदार प्रेरणा की शादी हो रही है।
3 of 5
Bipasha Basu
- फोटो : twitter
इस नकली शादी को असली जैसा दिखाने के लिए सीरियल बनाने वालों ने बिपाशा बसु से मदद मांगी तो उन्होंने इनकार नहीं किया। इस सीरियल में अब जो शादी आपको अपने टेलीविजन सेट्स पर दिखेगी, उसके पीछे का सारा क्रिएटिव काम किया है बिपाशा बसु ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karan Bipasha
- फोटो : file photo
बिपाशा बसु ने इस शादी के सेट्स के डिजाइन से लेकर कपड़ों और गहनों तक सब में अपने अनुभव का मुलम्मा चढ़ाया है। शूटिंग के दौरान भी बंगाली रस्मों और रीति रिवाजों के पालन के लिए इनकी पूरी लिस्ट शो बनाने वालों को नोट कराई।
विज्ञापन
5 of 5
Kasautii Zindagii Kay
- फोटो : twitter
शो के ट्रैक की बात करें तो इसमें प्रेरणा शर्मा ने अनुराग को जेल से छुडा़ने के लिए मिस्टर बजाज की शर्त मान ली है। अनुराग जेल से छूट गया है और शर्त के अनुसार प्रेरणा अब मिस्टर बजाज से शादी कर रही हैं। अनुराग के प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी की भनक तक नहीं है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि एक तरफ अनुराग प्रेरणा से शादी की तैयारी कर रहा है तो वहीं मिस्टर बजाज से प्रेरणा शादी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।